BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बंगाल चुनाव को लेकर झारखंड में शराबबंदी, इन जिलों में नहीं‍ मिलेगी शराब

by bnnbharat.com
March 25, 2021
in समाचार
बंगाल चुनाव को लेकर झारखंड में शराबबंदी, इन जिलों में नहीं‍ मिलेगी शराब
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर रांची समेत झारखंड के कई जिलों में शराबबंदी रहेगी. उत्पा्द विभाग ने इस संबंध में संबंधित जिलों के उपायुक्तn को पत्र लिखा है. इधर, रांची के उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी छवि रंजन ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं. रांची जिला में 25 मार्च 2021 से लेकर 27 मार्च 2021 तक ड्राई डे रहेगा. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण का मतदान स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के मद्देनजर जिला में ड्राई डे का आदेश प्रशासन द्वारा दिया गया है.

बता दें कि पहली बार बंगाल चुनाव को लेकर झारखंड में शराब की बिक्री पर रोक लगाई जा रही है. उत्पा द विभाग के सचिव विनय कुमार चौबे ने रांची के अलावा रामगढ़, धनबाद, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, साहिबगंज, सरायकेला-खरसावां, पाकुड़, दुमका और जामताड़ा में शराब बंदी के लिए निर्देश दिया है. इधर, रांची के शराब कारोबारियों ने शराबबंदी का विरोध किया है. इनका कहना है कि होली के ठीक पहले इस तरह शराबबंदी होने से करोड़ों का नुकसान होगा.

रांची में 25 मार्च 2021 के अपराह्न 6:30 बजे से 27 मार्च 2021 के अपराह्न 6:30 बजे तक यह प्रतिबंध जारी रहेगा. मतगणना के दिन यानी 2 मई 2021 को भी जिला में ड्राई डे रहेगा. उपर्युक्त अवधि में किसी भी प्रकार की शराब की आपूर्ति और वितरण पर पाबंदी होगी. ड्राई डे पर जिला की सभी प्रकार की खुदरा उत्पाद दुकानों, बार, रेस्टोरेंट्स, क्लब आदि में शराब की बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा. रामगढ़ जिले में 27 मार्च की शाम 6.30 बजे से 28 मार्च की शाम 6.30 बजे तक ड्राई डे घोषित है.

बता दें कि 27 मार्च को झारखंड से सटे पश्चिम बंगाल के पुरुलिया और झारग्राम जिले के विधानसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे. 2 मई को वोटों की गिनती की जाएगी. इसे लेकर रांची जिला प्रशासन ने तैयारी की है. बंगाल चुनाव में शराब की वजह से विधि-व्यावस्थाव की समस्याप पैदा न हो, इसलिए यह कदम उठाया गया है. झारखंड की राजधानी रांची से सटे होने के कारण बंगाल के इन जिलों में चुनाव के दौरान शराब की उपलब्धयता आसानी से हो सकती है. इसलिए प्रशासन ने ड्राई डे की घोषणा की गई है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

निर्दलीय एमएलए सरयू राय पीएम से करेंगे सीबीआइ जांच की मांग

Next Post

श्रीलंकाई नौसेना ने भारत के 20 मछुआरों को गिरफ्तार किया

Next Post
श्रीलंकाई नौसेना ने भारत के 20 मछुआरों को गिरफ्तार किया

श्रीलंकाई नौसेना ने भारत के 20 मछुआरों को गिरफ्तार किया

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d