-
ई-टोकन व होम डिलिवरी की व्यवस्था
रांची: राज्य के मद्य एवं उत्पाद विभाग सचिव विनय चौबे ने मंगलवार को यह साफ कर दिया कि बुधवार (20 मई) से राज्य में शराब की दुकानें खुल जाएंगी.
उन्होंने बताया कि लोग अपनी सुविधानुसार दुकान से ऑनलाइन भी ऑर्डर कर सकते हैं. वहीं लाइन में लगने से बचने के लिए पहले ही ई-टोकन लिया जा सकता है. इसके लिए वेबसाईट पर जाकर ई-टोकन लेना होगा.
होम डिलेवरी के लिए जोमैटो और स्विगी पर ऑर्डर कर सकते हैं. उत्पाद सचिव ने बताया कि शराब एमआरपी पर नहीं मिलेगी. राज्य के राजस्व के बढ़ाने के लिए कस्टमर को शराब के लिए एमआरपी से 20-22प्रतिशत ज्यादा भुगतान करना पड़ेगा.

