BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

शराब पार्टी मामला: DM से फरियाद लगाने वाला वार्ड पार्षद भी निकला शराब पार्टी का हमसफर

by bnnbharat.com
September 3, 2020
in समाचार
शराब पार्टी मामला: DM से फरियाद लगाने वाला वार्ड पार्षद भी निकला शराब पार्टी का हमसफर
Share on FacebookShare on Twitter

रंजीत कुमार,

सीतामढ़ी: जिले के डुमरा नगर पंचायत कार्यालय में मछली तथा शराब पार्टी के मामले में अब नया मोड़ सामने आ गया है. दरअसल एक सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. जहां डीएम से शराब मछली पार्टी को लेकर कार्रवाई की फरियाद लगाने वाला वार्ड पार्षद भी इस शराब पार्टी का हमसफर बना सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है.

सीसीटीवी फुटेज के अनुसार वार्ड पार्षद खुद इस भोज पार्टी में शामिल हुआ. इतना ही नहीं हाथ में शराब की बोतल लिए नगर पंचायत उपाध्यक्ष गजेंद्र राय के साथ शिकायतकर्ता वार्ड पार्षद मृत्युंजय कुमार उर्फ संजय भी रूम से निकल रहा है. साथ ही इस भोज पार्टी में डुमरा नगर पंचायत के अध्यक्ष का पुत्र भी कार्यपालक पदाधिकारी के साथ उसके चेंबर में भोज का आंनद लेते दिख रहा है लेकिन सबसे हैरानी की बात तो ये है कि पुलिस ने इस मामले में सिर्फ कार्यपालक पदाधिकारी दीपक झा,उपाध्यक्ष गजेंद्र राय सहित सिर्फ छह लोगों को ही प्राथमिक अभियुक्त बनाया है,जबकि सीसीटीवी फुटेज में कारवाई की फरियाद लगाने वाला वार्ड पार्षद मृत्युंजय कुमार भी इस भोज में शामिल था.

वहीं कार्यपालक पदाधिकारी दीपक झा के चेंबर में उसके साथ नगर पंचायत अध्यक्ष का पुत्र मोहन भी भोजन करता दिख रहा है. हालांकि दोनों शराब का सेवन करते नहीं दिखाई दिए. गौरतलब हो कि डुमरा थानाध्यक्ष ने इस मामले को लेकर लॉकडाउन के दौरान भोज के आयोजन करने एवं शराब अधिनियम के तहत 6 नामजद सहित 60-70 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है.

अब नया सीसीटीवी फुटेज आने के बाद पुलिस क्या करती है देखना दिलचस्प होगा क्योंकि दो लोग साथ भोज का आनंद ले रहे हैं उसमें एक पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की दूसरे पर नहीं. हैरानी की बात तो ये है कि डीएम से कार्रवाई की गुहार लगाने वाले वार्ड पार्षद भी इस शराब मछली पार्टी में शामिल था.

वहीं इस मामले पर सीतामढ़ी एसपी अनिल कुमार ने कहा है कि सदर डीएसपी के नेतृत्व में अनुसंधान चल रही है. अनुसंधान के बाद ही मामले का सच सामने आएगा और आवश्यक करवाई की जाएगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

प्राथमिक विद्यालय की पत्रिका का बीएसए ने किया विमोचन

Next Post

झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र की तैयारी, तीन मंत्री व छह विधायकों ने कोरोना को दी मात, 5 विधायक इलाजरत

Next Post
झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र की तैयारी, तीन मंत्री व छह विधायकों ने कोरोना को दी मात, 5 विधायक इलाजरत

झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र की तैयारी, तीन मंत्री व छह विधायकों ने कोरोना को दी मात, 5 विधायक इलाजरत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d