बिहार: बाहुबली ‘ एक्ट्रेस राम्या कृष्णन को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है. दक्षिण भारतीय अभिनेत्री की कार से चेन्नई पुलिस ने 100 से अधिक शराब की बोतल जब्त की है.
खबरों के अनुसार 104 शराब की बोतल मिलने के बाद अभिनेत्री के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं राम्या कृष्णन और उनकी बहन राम्या को कुछ समय के लिए पुलिस कस्टडी में रखा गया.
स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के अनुसार, जब अभिनेत्री की कार को चेकपोस्ट पर रोका गया था तो कार में उनकी बहन विन्या भी कार में मौजूद थी. चेकिंग में उनकी कार से 96 बियर की बोतल और 8 वाइन की बोतल पुलिस को बरामद हुईं.

