BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

11:30 बजे के बाद शराब की बिक्री पर रोक

by bnnbharat.com
December 16, 2019
in समाचार
11:30 बजे के बाद शराब की बिक्री पर रोक

11:30 बजे के बाद शराब की बिक्री पर रोक

Share on FacebookShare on Twitter

भोपाल: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के अपराध रोकने अधिकारियों को फ्री-हैंड देने के बाद आबकारी विभाग ने सभी मैदानी अफसरों को रात साढ़े 11 बजे के बाद शराब की बिक्री पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं. वहीं क्लब बार, रेस्टोरेंट, रिसोर्ट और होटलों में रात 12 बजे के बाद शराब नहीं परोसी जाएगी.

सूत्रों के मुताबिक भले ही शराब बिक्री का समय सुबह साढ़े नौ बजे है, लेकिन दुकानों पर साढ़े आठ-नौ बजे से शराब बिकने लगती है.

आबकारी नीति के तहत शराब दुकानें सुबह साढ़े आठ बजे से खोलने की अनुमति दी गई है, लेकिन यह समय साफ-सफाई और लेखा संधारण के लिए दिया गया है. आमतौर पर इस अवधि में भी शराब की बिक्री शुरू रहती है. वहीं, रात साढ़े 11 बजे के बाद भी दुकानों के आधे शटर खोलकर बिक्री होती रहती हैं. रेस्टोरेंट, बार, रिसोर्ट और होटलों में 12 बजे के बाद भी शराब परोसी जाती है.

भोपाल के एक क्लब बार में पिछले दिनों रात दो बजे तक शराब परोसे जाने को लेकर काफी हंगामा हुआ था और पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ी थी. इसके पहले भी रात में शराब की बिक्री से अपराधिक गतिविधियां बढ़ने की बात सामने आती रही है.

आयुक्त आबकारी राजेश बहुगुणा ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि समयसीमा का पालन करवाया जाए. यदि निर्धारित अवधि के बाद भी शराब दुकान या बार खुले पाए जाते हैं तो संबंधित वृत्त प्रभारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.

प्रदेश में माफिया के खिलाफ अभियान छेड़ने के साथ ही अवैध शराब के कारोबार को नियंत्रित करने के लिए सख्ती शुरु कर दी गई है. यदि ऐसा होता पाया जाता है तो संबंधित क्षेत्र के आबकारी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

Maruti Suzuki ला रही है नई 7 सीटर SUV कार, जानिए क्या है खासियत

Next Post

बांग्लादेश अपने नागरिकों को बुलाएगा वापस

Next Post
बांग्लादेश अपने नागरिकों को बुलाएगा वापस

बांग्लादेश अपने नागरिकों को बुलाएगा वापस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d