BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सभी जोन में खुल गई शराब की दुकानें, ट्रेडर्स ने किया विरोध

by bnnbharat.com
May 4, 2020
in Uncategorized
सभी जोन में खुल गई शराब की दुकानें, ट्रेडर्स ने किया विरोध

सभी जोन में खुल गई शराब की दुकानें, ट्रेडर्स ने किया विरोध

Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: देशभर के कई राज्यों में आज से शराब की दुकानें खुल रही हैं. केंद्र और राज्य सरकार के इस फैसले का कॉन्फेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने विरोध दर्ज कराया है. कैट का कहना है कि यह फैसला निंदनीय है. शराब की दुकानें खुलेंगी, लेकिन व्यापारियों की दुकानें बंद रहेंगी, क्या शराब जरूरी वस्तु है?

कैट ने पूछा कि क्या शराब की दुकान पर आने वाले ग्राहकों से कोरोना का खतरा नहीं बढ़ेगा? राज्य सरकारें अपने राजस्व के लालच में कोरोना को बढ़ावा दे रही हैं. उन्होंने मांग की कि अगर शराब की दुकान खुलें तो व्यापारी बाजारों को भी खोला जाएं.

गौरतलब है कि आज से लॉकडाउन 3 का पहला दिन शुरू हो चुका है. आज से 17 मई तक फिर से लॉकडाउन की बंदिशें लागू होंगी, लेकिन आज से देश भर में जोन के हिसाब से सख्ती और राहत की लिस्ट भी जारी की जा चुकी है. ग्रीन जोन सबसे फायदे में हैं. शराब की दुकानें हर जोन में खोली जा रही है.

केंद्र सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक, ग्रीन, ऑरेंज और रेड जोन में शराब, पान, गुटखा और तंबाकू की दुकानें खुलेंगी, लेकिन दुकान पर एक बार में पांच से ज्यादा लोग नहीं होंगे और वो भी दो गज की दूरी बनाकर खड़े होंगे. सार्वजनिक स्थलों पर पान गुटखा, तंबाकू वगैरह चबाने की इजाजत नहीं होगी.

इस गाइडलाइन के बाद दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र समेत कई प्रदेशों में शराब की बिक्री शुरू हो गई है. लोग लाइन लगाकर शराब की खरीदारी कर रहे हैं. कहीं-कहीं पर सोशल डिस्टेनसिंग के नियमों की धज्जियां भी उड़ाई जा रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

शराब दुकानों पर उमड़ी भीड़, गाइडलाइंस जारी

Next Post

3 श्रमिक स्पेशल ट्रेन आज पहुंचेगी झारखंड

Next Post
3 श्रमिक स्पेशल ट्रेन आज पहुंचेगी झारखंड

3 श्रमिक स्पेशल ट्रेन आज पहुंचेगी झारखंड

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d