BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

झारखंड में शराब की दुकानें खुल गयी

कई स्थानों पर दुकान खुलने के पहले ग्राहक कतार में खड़े नजर आये, सुरक्षा के इंतजाम

by bnnbharat.com
May 20, 2020
in Uncategorized
झारखंड में शराब की दुकानें खुल गयी

झारखंड में शराब की दुकानें खुल गयी

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: लॉक डाउन-4.0 के दौरान बुधवार सुबह सात बजे से झारखंड में शराब की दुकानें खुल गई. कई स्थानों पर दुकान खुलने से पहले ग्राहक अपनी-अपनी कतार का इंतजार कर रहे है. प्रशासन की ओर से भी स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. महिला व पुरुष जवानों को दुकान के बाहर तैनात किए गए हैं. राज्य में शराब की कीमतें 10 प्रतिशत महंगी हुई हैं, वहीं कुछ ब्रॉड में 22 से 25 प्रतिशत तक कीमत में बढ़ोत्तरी की गयी है.

शराब की दुकानों के आगे सोशल डिस्टेंस मेंटेन करने के लिए गोल घेरा बनाया गया था. अधिकतर दुकानों पर सुबह 10 बजे तक सोशल डिस्टेंस मेंटेन करते लोगों को देखा गया. नए प्रावधान के अनुसार सुबह 7ः00 बजे से शाम के 7ः00 बजे तक लोगों के लिए यह उपलब्ध होगी. पुराने एमआरपी पर दुकानदार अतिरिक्त राशि वसूल सकेंगे. कोरोना के कारण 10 प्रतिशत अधिक उत्पाद शुल्क लगाया गया है.

गौरतलब है कि पिछले वित्तीय वर्ष में 1600 करोड़ की शराब की बिक्री हुए हुई थी, इस बार 300 करोड़ का मुनाफा होने की उम्मीद है. राज्य के 9 जिलों में तो टोकन के माध्यम से शराब की खरीदारी की जा सकती है, जबकि होम डिलीवरी के माध्यम से घर-घर तक शराब पहुंचाने की व्यवस्था की गयी है. बताया गया है कि एक मोबाइल संख्या पर 1 दिन में सिर्फ एक टोकन निर्गत कराया जा सकता है. टोकन प्राप्त करने के लिए आप अपने जिले के किसी दुकान एवं क्रय हेतु प्रातः 7 बजे से सायं 7 बजे के बीच किसी एक घंटे के स्लॉट का चयन कर सकते हैं. प्रतिदिन के स्लॉट एक दिन पहले से आवेदन के लिए उपलब्ध होंगे. किसी भी स्लॉट के शुरू होने से पहले तक उस स्लॉट के लिए आवेदन किया जा सकता है. चयनित स्लॉट में उपलब्धता के आधार पर टोकन निर्गत होगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रांची में RT-PCR एप्प के जरिए हो रहा है ऑनलाइन डाटा कलेक्शन

Next Post

नक्सली संगठन TSPC का सबजोनल कमांडर गिरफ्तार

Next Post
नक्सली संगठन TSPC का सबजोनल कमांडर गिरफ्तार

नक्सली संगठन TSPC का सबजोनल कमांडर गिरफ्तार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d