सपन कुमार आकाश,
सुरसंड (सीतामढ़ी): सुरसंड थाना अंतर्गत गुप्त सूचना के आधार पर शराब के साथ तस्कर को सुरसंड थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गुप्त सूचना मिली कि तस्कर हरारी दुलारपुर से सुरसंड की तरफ मोटरसाइकिल पर लदे बोर में 110 पीस नेपाली सौफी शराब लेकर जा रहा है.
सूचना मिलते ही रात्रि गस्ती कर रहे सहायक अवर निरीक्षक प्रदीप पासवान ने सशस्त्र बल के साथ प्रस्थान किया. पुलिस की गाड़ी देखते तस्कर भागने का प्रयास किया, लेकिन तत्परता के साथ पुलिस ने तस्कर को कब्जे में ले लिया.
अवर निरीक्षक यादवेंद्र कुमार सिंह के बयान पर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई. प्राथमिकी के अनुसार, मोटरसाइकिल व 110 पीस नेपाली सौफी शराब को जब्त कर लिया गया है.
तस्कर की पहचान सीतामढ़ी जिले के सुरसंड थाना अंतर्गत मकुनहिया गांव निवासी बिंदेश्वर साह के पुत्र विक्की कुमार के रूप में की गई है. गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. इसकी पुष्टि थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर भोला कुमार सिंह ने की है.

