संवाददाता,
रांची: डॉ श्यामा प्रसाद मुख़र्जी विश्वविद्यालय में छात्र संग चुनाव 2019 के लिए नामांकन पत्रों के जांच के बाद 36 वैध प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गयी. हालांकि सभी पदों के लिए 39 नामांकन दाखिल किये गए थे, जिनमें से तीन नामांकन रद्द किये गए. इसमें अध्यक्ष पद सुचिता तिर्की का नामांकन उम्र सीमा पार करने, अर्जुन बेसरा की उपस्थिति कम होने के कारण व संयुक्त सचिव पद पर पंकज कुमार का नामांकन उम्र सीमा पार करने के कारण रद्द किया गया.
पांच पदों के उम्मीदवार
अध्यक्ष – अमृत तिग्गा, अनिमा तिर्की, अभिषेक कुमार, मनोज मुंडा, मीनाची कुमारी तिर्की, सुजीत कुमार मुंडा, सुभाष उरांव, प्रणव कुमार.
उपाध्यक्ष – अभिषेक मिज़, जितेंद्र उरांव, ललित कुमार महतो, मोहम्मद आरिफ आलम, प्रेम प्रतिक केशरी, रंजन कुमार, रोहित वर्मा, सतीश मुंडा.
सचिव – अनुज पाहन, अमनदीप मुंडा, अर्जिता प्रसून तोपनो, दिव्या कुमारी, मोनू लकरा, शशि कुमार, वैशाली.
संयुक्त सचिव – सूरज कुमार साहू, मंजिल उरांव, गोविंद मुर्मू, गगन कुमार, बसंत उरांव, आशुतोष तोपनो, अदिति ओमेगा कछप.
उप सचिव – अरविंद लकड़ा, संजीत उरांव, प्रियांशु कुमार, आयुष पांडेय, नंदी मुंडू.

