BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

तबलीगी जमात से मांगी गई मरकज में शामिल लोगों की लिस्ट

by bnnbharat.com
April 5, 2020
in समाचार
तबलीगी जमात से मांगी गई मरकज में शामिल लोगों की लिस्ट

तबलीगी जमात से मांगी गई मरकज में शामिल लोगों की लिस्ट

Share on FacebookShare on Twitter

असम: दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित तबलीगी जमात के मरकज के जलसे में शामिल हुए लोगों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद देशभर में हड़कंप मचा हुआ है.

तबलीगी जमात से जुड़े लोगों का लगातार पता लगाया जा रहा है और उनको क्वारंटीन किया जा रहा है. मार्च में निजामुद्दीन स्थित तबलीगी जमात के मरकज में आयोजित जलसे में कई राज्यों के लोग शामिल हुए थे.

अब असम के स्वास्थ्य मंत्री हेमंत बिश्व शर्मा ने गुवाहाटी में तबलीगी जमात के नेताओं से मुलाकात की है और उनसे राज्य के उन सभी लोगों की लिस्ट देने की गुजारिश की है, जो दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित तबलीगी जमात के मरकज में आयोजित जलसे में शामिल हुए थे. असम में कोरोना वायरस के 26 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से एक को छोड़कर बाकी तबलीगी जमात से जुड़े हैं.

रविवार को असम के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि निजामुद्दीन के मरकज के जलसे में शामिल लोगों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के मद्देनजर हमने गुवाहाटी लखटोकिया मस्जिद के नेताओं से मुलाकात की है.

यहां तबलीगी जमात का हेडक्वार्टर भी है. हमने गुवाहाटी लखटोकिया मस्जिद के नेताओं से अपील की है कि वो उन लोगों की लिस्ट मुहैया कराएं, जो तबलीगी जमात के मरकज के जलसे में शामिल हुए थे. इन लोगों को क्वारनटीन करना बेहद जरूरी है.

असम के स्वास्थ्य मंत्री हेमंत बिस्व शर्मा ने शनिवार को मस्जिदों के इमाम और अमीर से भी उन लोगों के नाम बताने की अपील की है, जिन्होंने निजामुद्दीन स्थित तबलीगी जमात के कार्यक्रम में हिस्सा लिया था.

स्वास्थ्य मंत्री हेमंत बिश्व शर्मा ने चेतावनी भी दी थी कि तबलीगी जमात के जलसे में शामिल लोगों के नाम नहीं दिए गए, तो कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि तबलीगी जमात के मरकज के जलसे में शामिल लोगों की जानकारी देने को लेकर मस्जिदें पूरी तरह सहयोग नहीं कर रही हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

किसानों की समस्याओं का समाधान करें सरकार: संजय सेठ

Next Post

कोरोना के खिलाफ जंग की तैयारी

Next Post
कोरोना के खिलाफ जंग की तैयारी

कोरोना के खिलाफ जंग की तैयारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d