BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

साल 2021 के अमीर व्यक्तियों की लिस्ट, कौन है सबसे ज्यादा अमीर

by bnnbharat.com
April 7, 2021
in समाचार
साल 2021 के अमीर व्यक्तियों की लिस्ट,  कौन  है सबसे ज्यादा अमीर
Share on FacebookShare on Twitter

बीएनएन डेस्क : फोर्ब्स ने विश्वभर में साल 2021 के लिए सबसे अमीर लोगों की लिस्ट सामने आ चुकी है.  इस लिस्ट के अनुसार विश्वभर में फैले कोविड संक्रमण के बावजूद यह वर्ष अरबपतियों के लिए बहुत खास रहा है.  इस वर्ष विश्व के सबसे धनी व्यक्तियों ने अपनी संपत्ती में 5 ट्रिलियन डॉलर की बढ़त बना चुके है.

फोर्ब्स के अनुसार इस वर्ष क्रिप्टोकरेंसी और स्टॉक की बढ़ती हुई मूल्यों आसमान छू रही हैं.  जिसकी वजह फोर्ब्स की 35 वीं सूची में विश्व की सबसे धनी लोगों की लिस्ट में बढ़ोतरी देखने को मिली है.  बीते वर्ष 2020 की सूची में 8 ट्रिलियन डॉलर में 5 ट्रिलियन डॉलर की बढ़त देखने को मिली है, जो इस वर्ष कुल मिलाकर 13. 1 ट्रिलियन डॉलर आंकी गई है.  फोर्ब्स की इस अरबपतियों की लिस्ट में इस वर्ष 493 नए लोगों की एंट्री हुई है.

फोर्ब्स की 35 वीं सूची में अमेजन के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेफ बेजोस निरंतर चौथे वर्ष विश्व के सबसे अमीर व्यक्ति बने हैं.  लिस्ट के मुताबिक जेफ बेजोस के पास 177 बिलियन डॉलर की संपत्ती है.  उनकी संपत्ती में बढ़ोत्तरी अमेज़ॅन के शेयरों में वृद्धि के परिणामस्वरूप देखी गई है.  एक वर्ष पहले उनकी कुल संपत्ती 64 बिलियन डॉलर थी.

विश्व के सबसे अमीर लोगों की इस सूची में दूसरे स्थान पर एलन मस्क का नाम भी शामिल है.  टेस्ला के शेयरों में 705% की बढ़ोत्तरी की वजह ही वह 151 बिलियन डॉलर के साथ विश्व के दूसरे सबसे अमीर आदमी बने हैं.  वहीं इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर फ्रांसीसी लक्जरी सामान टाइकून बर्नार्ड अर्नाल्ट बने हुए हैं.  LVMH के शेयरों में 86% की वृद्धि की वजह उनकी संपत्ती में लगभग दोगुना उछाल देखा गया है.  जो 1 वर्ष पहले 76 बिलियन डॉलर से 150 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया है.

फिलहाल विश्व के सबसे अमीर लोगों की सूची में मात्र 4 ही ऐसे शख्स हैं जिसके पास 100 बिलियन डॉलर से ज्यादा की संपत्ती है.  इस लिस्ट में चौथे स्थान पर बिल गेट्स हैं.  बिल गेट्स के पास 124 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ती है.  बिल गेट्स माइक्रोसॉफ्ट, कनाडाई नेशनल रेलवे और ट्रैक्टर निर्माता डीरे एंड कंपनी के शेयरों के ओनर भी हैं.

इस लिस्ट में 5वें नंबर पर फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग का नाम शुमार है.  इस वर्ष उनकी संपत्ती में 80 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी देखी गई है.  जिसकी वजह से बीते वर्ष 42. 3 बिलियन डॉलर से उनकी संपत्ती सीधे 97 बिलियन डॉलर तक पहुंच गई है.  फिलहाल इस लिस्ट में 6वें स्थान पर 96 बिलियन डॉलर की संपत्ती के साथ वॉरेन बफेट का नाम है.

फिलहाल इस सूची में 10वें नंबर को भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी ने अपने नाम किया है.  इसके साथ ही मुकेश अंबानी एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं.  उनकी अनुमानित संपत्ती 84. 5 बिलियन डॉलर बताई जा रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

प्रधानमंत्री इमरान खान गरीबो को नज़रअंदाज़ कर VVIP के लिए एयरक्राफ्ट खरीद रहे

Next Post

टीडीएस और टीसीएस पर रियायत खत्म, जानिए ज्यादा टैक्स किन चीजों पर चुकाना होगा

Next Post
टीडीएस और टीसीएस पर रियायत खत्म, जानिए ज्यादा टैक्स किन चीजों पर चुकाना होगा

टीडीएस और टीसीएस पर रियायत खत्म, जानिए ज्यादा टैक्स किन चीजों पर चुकाना होगा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d