BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

4G डाउनलोड स्पीड में जियो और अपलोड में सबसे आगे वोडाफोन

by bnnbharat.com
October 13, 2020
in समाचार
4G डाउनलोड स्पीड में जियो और अपलोड में सबसे आगे वोडाफोन
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: रिलायंस जियो एक बार फिर औसत 4G डाउनलोड स्पीड में अव्वल साबित हुई है. टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के सितंबर माह के आंकड़ों के मुताबिक जियो की औसत डाउनलोड स्पीड 19.3 एमबीपीएस मापी गई. यह स्पीड पिछले माह अगस्त के मुकाबले 3.4 एमबीपीएस अधिक है. अगस्त में रिलायंस जियो की 4जी डाउनलोड स्पीड 15.9 एमबीपीएस थी.

पिछले तीन वर्षों से रिलायंस जियो डाउनलोड स्पीड के मामले में लगातार नंबर वन 4जी ऑपरेटर बना हुआ है.

ट्राई के अनुसार, सिंतबर में भारती एयरटेल के प्रदर्शन में मामूली सुधार देखा गया. एयरटेल की औसत 4जी डाउनलोड स्पीड अगस्त के 7.0 एमबीपीएस के मुकाबले सितंबर में 7.5 एमबीपीएस  रही. एयरटेल के मुकाबले रिलायंस जियो की स्पीड 2.5 गुना से भी आधिक रही.

हालांकि, वोडाफोन और आइडिया सेल्युलर ने अपने कारोबार का विलय कर लिया है और अब वोडाफोन आइडिया के रूप में काम कर रहे हैं पर ट्राई दोनों के आकंड़े अलग अलग दिखाता है.

वोडाफोन और आइडिया नेटवर्क की औसत 4जी डाउनलोड स्पीड में भी मामूली सुधार दर्ज किया गया. वोडाफोन की स्पीड सितंबर में 7.9 एमबीपीएस और आइडिया की 8.3 एमबीपीएस रही.  वोडाफोन और आइडिया दोनों की स्पीड सितंबर में एयरटेल से कुछ अधिक रही पर जियो के मुकाबले आधी से भी कम मापी गई.

सितंबर में 6.5 एमबीपीएस के साथ वोडाफोन औसत 4जी अपलोड स्पीड चार्ट में सबसे ऊपर रहा. आइडिया की अपलोड स्पीड थोड़ा कम 6.4 एमबीपीएस रही. वहीं रिलायंस जियो और एयरटेल की सितंबर माह में औसत अपलोड स्पीड एक समान 3.5 एमबीपीएस नापी गई.

ट्राई द्वारा औसत गति की गणना माईस्पीड एप्लिकेशन की सहायता से एकत्र रियल टाइम आंकड़ों के आधार पर की जाती है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

साप्ताहिक हाट से लौट रहे व्यक्ति को मारी गोली, स्थिति गंभीर

Next Post

BOI शाखा प्रबंधक पर K.C.C लोन के नाम पर घूस मांगे जाने का आरोप, शाखा प्रबंधक फरार

Next Post
BOI शाखा प्रबंधक पर K.C.C लोन के नाम पर घूस मांगे जाने का आरोप, शाखा प्रबंधक फरार

BOI शाखा प्रबंधक पर K.C.C लोन के नाम पर घूस मांगे जाने का आरोप, शाखा प्रबंधक फरार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d