नई दिल्ली:- भारत इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच आज है. विश्व रैंकिंग की टॉप दो टीमें आज आमने सामने हैं. रैंकिंग में इंग्लैंड की टीम जहां नंबर एक पर है, वहीं टीम इंडिया नंबर दो पर है. ये मैच भी मोटेरा के उसी नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में है, जहां टेस्ट सीरीज के आखिरी दो टेस्ट खेले गए थे टीम इंडिया ने इसमें जीत हासिल की थी. भारत दौरे पर चार मैचों की टेस्ट सीरीज 1-3 से गंवा चुकी इंग्लैंड की टीम के कप्तान अब इयोन मोर्गन होंगे. जो आईपीएल में केकेआर के कप्तान हैं, वहीं बाकी टीमों के लिए भी खेलने वाले खिलाड़ी भी इस सीरीज में इंग्लैंड की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे. हालांकि इंग्लैंड को विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम इंडिया से कड़ी चुनौती मिलेगी, इसमें कोई शक नहीं होना चाहिए.
इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है. भारत ने श्रेयस अय्यर के 67 रन की पारी के दम पर निर्धारिक 20 ओवर में 7 विकेट पर 124 रन का स्कोर खड़ा किया. खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड ने 6 ओवर में बिना किसी नुकसान के 50 रन बना लिए हैं.

