BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

LIVE UPDATE Budget 2020…….

by bnnbharat.com
February 1, 2020
in समाचार
LIVE UPDATE Budget 2020…….

LIVE UPDATE Budget 2020.......

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: जानें पल पल की LIVE UPDATE…..

  • 11:10 AM- निर्मला सीतारमण ने कहा, ‘जीएसटी के मुख्य वास्तुकार दिवंगत अरुण जेटली जी को श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं. मोदी के नेतृत्व में सरकार जोश के साथ देश की सेवा कर रही है. देश को हम पर भरोसा है.’
  • 11:15 AM- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने भाषण में कहा, ‘हमारी सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की नीति पर आगे बढ़ रही है. भारत आज दुनिया में बढ़ती हुई अर्थव्यवस्थाओं की अगुवाई कर रहा है. 2014 से 2019 के बीच मोदी सरकार की नीतियों की वजह से 284 बिलियन डॉलर की FDI आई, जिसने कारोबार को बढ़ाया.
  • 11:22 AM- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है. 2019 में मिला जनादेश हमारी नीतियों का नतीजा है.
  • 11:25 AM- बजट पेश करते हुए निर्मला सीतारमण ने कश्मीरी शेर पढ़ा. उन्होंने कहा- ‘हमारा वतन खिलते हुए शालीमार बाग जैसे, हमारा वतन डल झील में खिलते हुए कमल जैसा, नौजवानों के गर्म खून जैसा, मेरा वतन-तेरा वतन-हमारा वतन-दुनिया का सबसे प्यारा वतन.’
  • 11:32 AM- बजट में निर्मला सीतारमण ने किसानों के लिए 16 सूत्रीय ऐलान किए हैं. सरकार किसान रेल और उड़ान सेवा शुरू करेगी. पीएम कुसूम स्कीम के जरिए किसानों के पंप को सोलर पंप से जोड़ा जाएगा. इसके साथ ही 2022 तक किसानों की आमदनी डबल करने का लक्ष्य रखा गया है.
  • 11:35 AM-  बजट में किसानों के लिए हुए ये बड़े ऐलान:-

 

  1. मॉर्डन एग्रीकल्चर लैंड एक्ट को राज्य सरकारों द्वारा लागू करवाना.
  2. 100 जिलों में पानी की व्यवस्था के लिए बड़ी योजना चलाई जाएगी, ताकि किसानों को पानी की दिक्कत ना आए.
  3. पीएम कुसूम स्कीम के जरिए किसानों के पंप को सोलर पंप से जोड़ा जाएगा. इसमें 20 लाख किसानों को योजना से जोड़ा जाएगा. इसके अलावा 15 लाख किसानों के ग्रिड पंप को भी सोलर से जोड़ा जाएगा.
  4. फर्टिलाइजर का बैलेंस इस्तेमाल करना, ताकि किसानों को फसल में फर्टिलाइजर के इस्तेमाल की जानकारी को बढ़ाया जा सके.
  5. देश में मौजूद वेयर हाउस, कोल्ड स्टोरेज को नबार्ड अपने अंडर में लेगा और नए तरीके से इसे डेवलेप किया जाएगा. देश में और भी वेयर हाउस, कोल्ड स्टोरेज बनाए जाएंगे. इसके लिए PPP मॉडल अपनाया जाएगा.
  6.  महिला किसानों के लिए धन्य लक्ष्मी योजना का ऐलान किया, जिसके तहत बीज से जुड़ी योजनाओं में महिलाओं को मुख्य रूप से जोड़ा जाएगा.
  7. कृषि उड़ान योजना को शुरू किया जाएगा. इंटरनेशनल, नेशनल रूट पर इस योजना को शुरू किया जाएगा.
  8. दूध, मांस, मछली समेत खराब होने वाली योजनाओं के लिए रेल भी चलाई जाएगी.
  9. किसानों के अनुसार से एक जिले, एक प्रोडक्ट पर फोकस किया जाएगा.
  10. जैविक खेती के जरिए ऑनलाइन मार्केट को बढ़ाया जाएगा.
  11. किसान क्रेडिट कार्ड योजना को 2021 के लिए बढ़ाया जाएगा.
  12. दूध के प्रोडक्शन को दोगुना करने के लिए सरकार की ओर से योजना चलाई जाएगी.
  13. मनरेगा के अंदर चारागार को जोड़ दिया जाएगा.
  14. ब्लू इकॉनोमी के जरिए मछली पालन को बढ़ावा दिया जाएगा. फिश प्रोसेसिंग को बढ़ावा दिया    जाएगा.
  15. किसानों को दी जाने वाली मदद को  दीन दयाल योजना के तहत बढ़ाया जाएगा.

 

  • 11:35 AM- निर्मला सीतारमण का ऐलान- 2025 तक देश से टीबी पूरी तरह से खत्म कर दिया जाएगा. वहीं, नई शिक्षा नीति जल्द लाई जाएगी.
  • 11:51 AM-निर्मला सीतारमण ने कहा, ‘2020-21 में स्वच्छ भारत मिशन के लिए लगभग 12,300 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है. जल जीवन मिशन योजना के लिए 11,500 करोड़ का आवंटन हुआ है.’
  • 12:03 PM- निर्मला सीतारमण ने बजट में ऐलान किया कि 2500 किलोमीटर एक्सप्रेस हाईवे, 9000 किलोमीटर इकॉनमिक कॉरिडोर, 2000 किलोमीटर स्ट्रेटेजिक हाईवे बनेंगे. ये काम 2024 तक पूरे होंगे. वहीं, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे, चेन्नई-बेंगलुरू एक्सप्रेस जल्दी बन कर तैयार होगा.
  • 12:05 PM- मोदी सरकार ने शिक्षा के लिए कई बड़े ऐलान किए हैं:-
    1. अब ऑनलाइन डिग्री लेवल प्रोग्राम चलाए जाएंगे.
    2. जल्द ही सरकार की ओर से नई शिक्षा नीति का ऐलान किया जाएगा.
    3. जिला अस्पतालों में अब मेडिकल कॉलेज बनाने की योजना भी बनाई जाएगी.
    4. लोकल बॉडी में काम करने के लिए युवा इंजीनियर्स को इंटर्नशिप की सुविधा दी जाएगी.
    5. उच्च शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए सरकार काम कर रही है, दुनिया के छात्रों को भारत में पढ़ने के लिए सुविधाएं दी जाएंगी.
    6. भारत के छात्रों को भी एशिया, अफ्रीका के देशों में भेजा जाएगा.
    7. राष्ट्रीय पुलिस विश्वविद्यालय, राष्ट्रीय न्यायिक विज्ञान विश्वविद्यालय बनाने का प्रस्ताव रखा गया है.
    8. डॉक्टरों के लिए एक ब्रिज प्रोग्राम शुरू किया जाएगा, ताकि प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टरों को प्रोफेशनल बातों के बारे में सिखाया जा सके.
  • 12:08 PM- वित्त मंत्री ने कहा कि एयर ट्रैफिक भारत में दुनिया के औसत के मुकाबले तेजी से बढ़ रहा है. इसलिए 100 से ज्यादा नए एयरपोर्ट बनेंगे. 1.7 लाख करोड़ रुपये ट्रांसपोर्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर पर 2020-21 में खर्च होंगे.
  • 12:10 PM- सरकार ने इस बार के बजट में बुनियादी संरचना पर खास जोर दिया है. निर्मला सीतारमण ने कहा, ‘पीएम मोदी कह चुके हैं कि इन्फास्ट्रक्चर पर अगले पांच साल में 100 लाख करोड़ रुपये का निवेश होगा. हाउसिंग, स्वच्छ पानी, हेल्थकेयर, शिक्षण संस्थान, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, वेयरहाउसिंग, सिंचाई जैसे क्षेत्रों में निवेश होगा.’
  • 12:12 PM- वित्त मंत्री ने कहा, ‘हमारे पीएम की चाहत है कि हर जिला निर्यात की दृष्टि से एक्सपोर्ट हब बने. ई-मार्केट प्लेस इसके लिए सहायता कर रहा है. लगभग ढाई लाख वेंडर इससे जुड़े हैं. 27 हजार करोड़ रुपये इसके लिए दिए जाएंगे.’
  • 12:16 PM- वित्त मंत्री का ऐलान: मानव रहित रेल फाटकों को खत्म कर दिया गया है. 27,000 किमी लंबी रेल लाइन का इलेक्ट्रिफिकेशन किया जाएगा. मुंबई से अहमदाबाद के बीच हाई स्पीड रेल के कार्य में तेजी लाई जाएगी.’
  •  निर्मला सीतारमण ने कहा, ‘मुंबई-अहमदाबाद के बीच बुलेट ट्रेन के काम में तेजी लाई जाएगी. जल विकास मार्ग को बढ़ाया जाएगा, इस मार्ग को असम तक बढ़ाने की योजना है. ट्रांसपोर्ट में 1.70 लाख करोड़ रुपये का इनवेस्ट किया जाएगा.’
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया, ‘देश में इंफ्रास्ट्रकचर को बढ़ावा देने के लिए सरकार बड़ा निवेश करेगी. इसके तहत मॉर्डन रेलवे स्टेशन, हवाई अड्डे, बस स्टेशन, लॉजिस्टिक सेंटर्स बनाए जाएंगे. इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनियों को अपने स्टार्टअप में युवाओं को जोड़ने से अपील की जाएगी. दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे, चेन्नई-बेंगलुरु एक्सप्रेस-वे को जल्द ही पूरा किया जाएगा.’
  • वित्त मंत्री ने कहा, ‘बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ में बेहतरीन नतीजे देखने को मिले हैं. 6 लाख से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को समार्टफोन दिए गए हैं. 2020-21 के पोषण संबंधी कार्यक्रमों के लिए 35,600 करोड़ का प्रस्ताव है. महिला विशिष्ट कार्यक्रमों को 28,600 करोड़ रुपए का प्रावधान है.’
  • वित्त मंत्री का ऐलान- पर्यटन के लिए 2500 करोड़ दिए गए हैं. वहीं, स्किल डेवलपमेंट के लिए 99, 300 करोड़ आवंटित किए गए हैं.
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रदूषण को लेकर बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि बड़े शहरों में साफ हवा के लिए 4400 करोड़ दिए गए हैं.
  • वित्त मंत्री ने ऐलान किया कि देश में कुछ आइकॉनिक म्यूज़ियम बनाए जाएंगे, जिसमें मेरठ जिले का हस्तिनापुर भी शामिल है. राखीघड़ी, हस्तिनापुर, शिवसागर, धोलावीरा गुजरात, तमिलनाडु के आदिचनल्लूर गांव का जिक्र. रांची में ट्राइबल म्यूजियम बनाने का ऐलान किया गया है.  संस्कृति मंत्रालय के लिए 3,150 करोड़ रुपए की व्यवस्था का प्रस्ताव है.
  • वित्त मंत्री ने ऐलान किया कि अब हमारी सरकार लड़कियों के मां बनने की उम्र को बढ़ाने पर भी चर्चा कर रही है. इसके लिए एक टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा जो 6 महीने में इस मुद्दे पर रिपोर्ट तैयार करेगी.
  • सीतारमण ने ऐलान किया, ”ये सरकार दिव्यांगों और बुजुर्गों के लिए संजीदा है. इनके लिए 9500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है.’
  • वित्त मंत्री का ऐलान, ‘नेशनल रिक्रूटमेंट एजेंसी बनाई जाएगी. कंपनी एक्ट में भी बदलाव का प्रावधान है.’
  • वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार की ओर से लद्दाख के लिए 5958 करोड़ रुपये के बजट का ऐलान किया गया है. वहीं, 2022 में भारत जी-20 सम्मेलन का आयोजन करेगा, इसके लिए सरकार की ओर से 100 करोड़ रुपये दिए जाएंगे. ‘

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अप्रैल 2020 में आएगा GST का आसान वर्जन: वित्त मंत्री

Next Post

बिहार: पूर्व मंत्री राम लखन महतो का निधन

Next Post
बिहार: पूर्व मंत्री राम लखन महतो का निधन

बिहार: पूर्व मंत्री राम लखन महतो का निधन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d