BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

World Cup 2019: चहल ने कंगारुओं को दिया बड़ा झटका, वॉर्नर को किया चलता

by bnnbharat.com
June 9, 2019
in समाचार
LIVE World Cup 2019: Chahal gives a big blow to Kangaro, Warner walks

LIVE World Cup 2019: Chahal gives a big blow to Kangaro, Warner walks

Share on FacebookShare on Twitter

विश्व कप 2019 का 14वां मुकाबला रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच लंदन के द ओवल मैदान पर खेला जा रहा है। भारत के 352 रन के जवाब में बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने खबर लिखे जाने तक 23 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 134 रन बना लिए हैं। स्टीव स्मिथ 31* और उस्मान ख्वाजा 0* रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत टीम इंडिया के मुकाबले अच्छी नहीं रही। 13.1 ओवर में कंगारू टीम को कप्तान आरोन फिंच के रूप में पहला झटका लगा। वह 36 रन पर बनाकर रनआउट हो गए। पहले विकेट के लिए फिंच और वॉर्नर के बीच 61 रन की साझेदारी हुई। भारत को पहला झटका रोहित शर्मा के रूप में 127 रन के स्कोर पर लगा था।

24.4 में टीम इंडिया को बड़ी सफलता मिली। युजवेंद्र चहल ने सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को भुवनेश्वर कुमार के हाथों कैच आउट कराया। वॉर्नर ने 84 गेंदों में पांच चौके की मदद से 56 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। दूसरे विकेट के लिए स्मिथ और वॉर्नर के बीच 72 रनों की साझेदारी हुई।

इससे पहले इस मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 353 रन का विशाल लक्ष्य रखा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने निर्धारित 50 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 352 रन बनाए। भारत की तरफ से शिखर धवन (117), रोहित शर्मा (57), हार्दिक पांड्या (42), एमएस धोनी (27) और कप्तान विराट कोहली ने 82 रन बनाए। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की ओर से मार्कस स्टोइनिस ने दो, जबकि मिशेल स्टार्क, नाथन कोल्टर नाइल और पैट कमिंस ने संयुक्त रूप से एक-एक विकेट झटके।

बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत तो धीमी हुई, लेकिन बाद में जाकर दोनों सलामी जोड़ी ने अपना गियर बदला और टीम को सही स्कोर तक पहुंचाया। मगर 22.3 ओवर में भारत को ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा के रूप में पहला झटका लगा। नाथन कुल्टर नाइल ने उन्हें विकेटकीपर एलेक्स केरी के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया।

रोहित ने 70 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 57 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। ‘हिटमैन’ ने भी 61 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की। पहले विकेट के लिए रोहित और धवन के बीच 127 रनों की साझेदारी हुई।

इसके बाद 36.6 ओवर में भारत को शिखर धवन के रूप में दूसरा झटका लगा। मिशेल स्टार्क ने उन्हें स्थानापन्न खिलाड़ी (नाथन लायन) के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेजा। धवन ने 109 गेंदों में 16 चौके की मदद से 117 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। उन्होंने 53 गेंदों में अर्धशतक तो 95 गेंदों में 13 चौके की मदद से अपने वन-डे करियर का 17वां शतक लगाया। दूसरे विकेट के लिए धवन ने विराट के साथ मिलकर 93 रन की शानदार साझेदारी की।

45.5 ओवर में पैट कमिंस ने भारत को हार्दिक पांड्या के रूप में भारत को तीसरा झटका दिया। कमिंस ने उन्हें फिंच के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। हार्दिक ने 27 गेंदों में चार चौके और तीन छक्के की मदद से 48 रन की धमाकेदार पारी खेली। तीसरे विकेट के लिए उन्होंने विराट के साथ मिलकर 81 रन की शानदार साझेदारी की।

इसके बाद आखिरी ओवर में भारत को दो झटके लगे। तेज गेंदबाज मार्कस स्टोइनिस ने ओवर की पहली गेंद पर धोनी को चलता किया। उन्होंने 14 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 27 रन बनाए। वहीं, इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर इस खतरनाक गेंदबाज ने कप्तान विराट कोहली को कमिंस के हाथों कैच आउट कराया। विराट ने 77 गेंदों में चार चौके और दो छक्के की मदद से 82 रन की शानदार पारी खेली।

्इससे पहले इस मुकाबले में भारत के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। दोनों ही टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

भारत को तीसरी बार विश्व चैंपियन बनने की अपनी राह में पहली बड़ी चुनौती रविवार को यहां ऑस्ट्रेलिया से मिलेगी तथा आईसीसी विश्व कप के इस महत्वपूर्ण मुकाबले में कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री की रणनीतियों की भी सही मायनों में अग्नि परीक्षा होगी।
दोनों टीमें 20 साल बाद इंग्लैंड के मैदान पर आमने-सामने होंगी। पिछली बार 1999 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया था। टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड कप में 8 साल से नहीं जीत सकी है।

भारत ने अपने पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका पर छह विकेट से आसान जीत दर्ज की जबकि पिछले दो महीने में खेल में लगातार सुधार करने वाले ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज के खिलाफ पेशेवर रवैया दिखाया। कैरेबियाई टीम के खिलाफ उसने खराब स्थिति से उबरकर जीत दर्ज की थी।

स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर के निलंबन के कारण एक साल तक जूझने के बाद लगता है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम ने सही समय पर अपनी कमियों को दूर किया है और वह उसी तरह का प्रदर्शन कर रही है जैसा कि किसी पांच बार की विजेता टीम को करना चाहिए।

दोनों टीम की प्लेइंग XI इस प्रकार हैं:

भारत: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, केदार जाधव, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार।

ऑस्ट्रेलिया: आरोन फिंच (कप्तान), डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, स्टीव स्मिथ, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, एलेक्स केरी, एडम जम्पा, पैट कमिंस, नाथन कोल्टर-नाइल, मिचेल स्टार्क।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मुलायम सिंह यादव की बिगड़ी तबीयत, राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती

Next Post

भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन के लिये तिरुपति पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी

Next Post
Prime Minister Modi arrives in Tirupati for the visit of Lord Venkateswara

भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन के लिये तिरुपति पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d