रांची: लोक जनशक्ति पार्टी ने विधानसभा चुनाव के सिलसिले में मंगलवार को 9 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी. पार्टी के प्रधान महासचिव अब्दुल खालिक की ओर से जारी पत्र के माध्यम से यह जानकारी दी गई है. पार्टी ने गोमिया से पंकज पांडेय, मांडू से मो. एनुल, हजारीबाग से मुकेश कुमार, सिमरिया से कपिल पासवान, बेरमो से उमेश रमानी, खिजरी से प्रमोद एक्का, कांके से शंकर प्रसाद उर्फ छोटू पासवान, रांची से दिनेश सोनी और धनबाद से विकास रंजन को उम्मीदवार बनाया है.गौरतलब है कि लोजपा ने 80 विधानसभा सीटो में से 50 सीटो पर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है. इस निर्णय के आलोक में मंगलवार को 9 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की गई.

