नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल की 1500 बेड की क्षमता रखने वाली नई इमारत का शिलान्यास किया. एलएनजेपी अस्पताल के एक वरिष्ठ ने बताया कि 22 मंजिला इमारत बनाने के लिए टेंडर हो चुके हैं.
नई इमारत लगभग 2 से ढाई सालों में बनकर तैयार हो जाएगी. इस नए भवन में मेडिसिन विभाग और मातृत्व और उन्नत बाल चिकित्सा केंद्र के लिए नए ब्लाक की स्थापना की जाएगी. नए भवन में लगभग 1570 बेड्स होंगे. 533.91 करोड रुपए की लागत से यह इमारत बनाई जाएगी.
इस इमारत का निर्माण ग्रीन बिल्डिंग कांसेप्ट के आधार पर होगा. यह इमारत 3 स्टार रेटिंग की इमारत होगी. यह नई इमारत 3.25 एकड़ में बनाई जाएगी. अस्पताल में नई सुविधाएं मिलेंगी. अस्पताल में दो बेसमेंट फ्लोर होंगे, जहां करीब 1130 वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था होगी.

