BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

झारखंड में मुख्य सचिव के लिए लॉबिंग तेज, एनएन सिन्हा व अलका तिवारी के नाम की है चर्चा

by bnnbharat.com
January 18, 2020
in समाचार
झारखंड में मुख्य सचिव के लिए लॉबिंग तेज, एनएन सिन्हा व अलका तिवारी के नाम की है चर्चा

झारखंड में मुख्य सचिव के लिए लॉबिंग तेज, एनएन सिन्हा व अलका तिवारी के नाम की है चर्चा

Share on FacebookShare on Twitter
  • वर्तमान सीएस डीके तिवारी 31 मार्च को हो जाएंगे रिटायर, सरकार लांग टर्म के लिए बनाना चाहती है सीएस

  • एनएन सिन्हा जुलाई 2024 में तो अलका तिवारी सितंबर 2025 में होंगी रिटायर, ब्यूरोक्रेशी में चर्चा तेज

रांचीः झारखंड की ब्यूरोक्रेशी में अब मुख्य सचिव के लिए लॉबिंग तेज हो गई है. इसके लिए अफसर दिल्ली तक की दौड़ भी लगा रहे हैं. नई सरकार के साथ जुगत लगाने की भी कोशिश की जा रही है. यही नहीं पार्टी के कद्दावर नेताओं से भी एप्रोच किया जा रहा है. फिलहाल झारखंड की ब्यूरोक्रेशी में एनएन सिन्हा और अलका तिवारी के नाम की चर्चा है. एनएन सिन्हा और अलका तिवारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं. एनएन सिन्हा गृह मंत्रालय और अलका तिवारी केंद्रीय ऊर्वरक व रसायन मंत्रालय में पदस्थापित हैं. इधर सीएम भी केंद्र से आइएएस अफसरों की मांग की है.

सरकार लांग टर्म के लिए बनाना चाहती है सीएस

सरकार लांग टर्म के लिए सीएस बनाना चाहती है. एनएन सिन्हा का कार्यकाल चार साल से अधिक और अलका तिवारी का कार्यकाल पांच साल से अधिक का बचा हुआ है. 1987 बैच के एनएन सिन्हा 31 जुलाई 2024 में रिटायर होंगे. वहीं 1988 बैच की अलका तिवारी 30-09-2025 को रिटायर होंगी. वहीं झारखंड में छह सीएस रैंक के अफसर पदस्थापित हैं. वहीं केंद्र में चार सीएस रैंक के अफसर हैं.

क्यों अलका तिवारी और एनएन सिन्हा हैं रेस में

केंद्र में पदस्थापित 1985 बैच के अफसर अमित खरे को महत्वपूर्ण जिम्मेवारी मिली हुई है. वे केंद्र में एचआरडी में सचिव हैं. वे अगले साल सितबंर में रिटायर हो जाएंगे. राजीव कुमार केंद्र में सचिव वित्त हैं वे इस साल फरवरी में ही रिटायर कर जाएंगे. इंदू शेखर चतुर्वेदी बोर्ड ऑफ रेवेन्यू के मेंबर हैं. वे 31-10-2022 में रिटायर होंगे. सभी सरकार में क्रीम विभाग में रहने वाले अरूण सिंह को हेमंत सरकार ने अब खाद्य आपूर्ति विभाग की जिम्मेवारी सौंप दी है. एल खिंग्याते एटीआई में डीजी हैं. वहीं सुखदेव सिंह विकास आयुक्त के पद पर हैं.

कौन अफसर हैं सीएस रैंक के और कब होंगे रिटायर

राजीव कुमार- 28-02-2020
अमित खरे- 30-9-2021
डीके तिवारी- 31-03-2020
एनएन सिन्हा- 31-07-2024
इंदू शेखर चतुर्वेदी- 31-10-2022
सुखदेव सिंह- 31-03-2024
अरूण सिंह- 31-12-2023
केके खंडेलवाल- 31-07-2022
अलका तिवरी- 30-09-2025
एल खिंयाग्यते- 31-10-2024

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ED ने BMC के पूर्व मुख्य इंजीनियर के घर पर मारा छापा, संपत्ति के दस्तावेज बरामद

Next Post

सहिया पर हमला, घायल, रिम्स रेफर

Next Post
सहिया पर हमला, घायल, रिम्स रेफर

सहिया पर हमला, घायल, रिम्स रेफर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d