BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

विधानसभा में अपनी ही सरकार पर बरसे लोबिन हेम्ब्रम

by bnnbharat.com
March 22, 2021
in समाचार
विधानसभा में अपनी ही सरकार पर बरसे लोबिन हेम्ब्रम
Share on FacebookShare on Twitter

कहा- ऐसी स्थिति का सामना करने पर शर्म आती है, दो दिन में कार्रवाई नहीं हुई, तो डुगडुगी पिटवा कर विरोध दर्ज कराएंगे

रांची:- झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) विधायक लोबिन हेम्ब्रम ने विधानसभा के बजट सत्र में अपनी ही सरकार को मुश्किल में डाल दिया.

गोड्डा के उपविकास आयुक्त की मनमानी पर आरोप लगाते हुए जेएमएम के लोबिन हेम्ब्रम ने सोमवार को विधानसभा के मुख्य द्वार पर धरना दिया. विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने इसकी जानकारी विधानसभा अध्यक्ष को दी, तो उन्हें मनाकर अंदर ले आया गया. लेकिन सदन के अंदर पहुंचने के बावजूद लोबिन हेम्ब्रम का गुस्सा शांत नहीं हुआ. उन्होंने बताया कि गोड्डा जिले में वर्ष 2019 में 26 आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका का ग्राम सभा के माध्यम से चयन हुआ. उन्हें औपबंधिक चयन पत्र भी सौंप दिया गया, यह सब पिछली सरकार में ही हुआ, लेकिन आज तक उन्हें नियुक्ति पत्र नहीं मिली. उन्होंने कहा कि जब गठबंधन की सरकार बनी, तो चयनित अभ्यर्थी उनके पास पहुंचे और अपनी नियुक्ति की उम्मीद जतायी. इस संबंध में उन्होंने जिले के उपायुक्त और उपविकास आयुक्त से भी बात की, लेकिन डीडीसी का कहना है कि चयन प्रक्रिया में रूल्स को फॉलो नहीं किया गया, यदि नियम की अनदेखी हुई, तो इसके लिए चयनित अभ्यर्थी कैसे दोषी हो सकते हैं, जिन्होंने नियम का उल्लंघन किया है, उन पर कार्रवाई होनी चाहिए. इस संबंध में पिछले दिनों उन्होंने सदन का भी ध्यान आकृष्ट कराया था, लेकिन इसके बावजूद कार्रवाई नहीं की जा रही है.

लोबिन हेम्ब्रम ने कहा कि अब वे कहां मुंह दिखाएंगे, अपनी ही सरकार में इस तरह की स्थिति का सामना करना पड़ने पर उन्हें शर्म आती है. यदि दो दिनों के अंदर सरकार इस मामले में कार्रवाई नहीं करती है, तो वे डुगडुगी पिटवा कर विरोध दर्ज करांगे. विधानसभा अध्यक्ष ने इस मामले में सरकार को संज्ञान में लेकर प्राथमिकता के तहत कार्रवाई सुनिश्चित करने करने का निर्देश दिया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सरयू राय ने स्पेशल ब्रांच की गतिविधियां पर उठाये सवाल, सरकार ने कहा-दो महीने में होगी जांच

Next Post

कृषि बिल और महंगाई पर विशेष चर्चा के दौरान बीजेपी का अभूतपूर्व हंगामा

Next Post
मास्क न पहनने पर एक लाख जुर्माना और जेल की सजा को भाजपा ने बताया अप्रासंगिक

कृषि बिल और महंगाई पर विशेष चर्चा के दौरान बीजेपी का अभूतपूर्व हंगामा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d