BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

‘नंदू की टोली’ की शूटिंग धनबाद समेत पूरे झारखंड में, स्थानीय कलाकारों को भी मिलेगा मौका

by bnnbharat.com
November 1, 2019
in Uncategorized
‘नंदू की टोली’ की शूटिंग धनबाद समेत पूरे झारखंड में, स्थानीय कलाकारों को भी मिलेगा मौका

'नंदू की टोली' की शूटिंग धनबाद समेत पूरे झारखंड में, स्थानीय कलाकारों को भी मिलेगा मौका

Share on FacebookShare on Twitter

धनबाद: कुणाल मित्तल अभिनीत वेब सीरिज ‘नंदू की टोली’ की पूरी शूटिंग धनबाद समेत पूरे झारखंड में होगी. इसके मुख्य अभिनेता कुणाल मित्तल ने बताया कि ‘नंदू की टोली’ की कहानी बाल विवाह जैसी कुरीति पर सीधे रूप से कटाक्ष करती है. शुक्रवार को एक स्थानीय होटल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मित्तल ने बताया कि पिछले 12 सालों से वे फिल्म इंडस्ट्री और मॉडलिंग की दुनिया में हैं. मिस इंडिया के साथ मॉडलिंग कर चुके हैं. अब वे एक वेब सीरिज और नंबर गेम पर आधारित बॉलीवुड फिल्म के माध्यम से स्क्रीन पर आ रहे हैं.

धनबाद के उद्योगपति केदारनाथ मित्तल के पुत्र कुणाल ने बिजनेस की दुनिया से दूर होकर फिल्मों की तरफ हुए अपने झुकाव के संबंध में बताया कि उनकी प्रारंभिक पढ़ाई धनबाद में हुई. इसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए वे दिल्ली चले गए. दिल्ली में रहते हुए ही वे थियेटर करने लगे. थियेटर के दौरान अभिनय से जो लगाव हुआ वह आज तक कायम है. एक सफल मॉडल के तौर पर उन्होंने कई मॉडलिंग शो किए हैं. उन्होंने कहा कि थियेटर अभिनय की बारीकियों को सिखाती है.

अपनी वेब सीरिज के संबंध में कुणाल ने बताया कि इसका पहला सीजन दस एपिसोड का होगा। पहले सीजन के निर्माण में करीब चार करोड़ रुपये तक का बजट आ रहा है. शूटिंग के लिए वे धनबाद के लोकेशन देखने आए हैं.

इस वेब सीरिज में मुम्बई के अलावा धनबाद व झारखंड के कलाकारों को भी मौका मिलेगा। आमीर खान और उनकी अदाकारी से प्रभावित कुणाल मानते हैं कि अभिनय में परफेक्शन होना जरूरी है. कुणाल के धनबाद आगमन पर यहां की नाट्य संस्था द ब्लैक पल्र्स धनबाद ने उनका स्वागत किया.

कलाकारों की स्थिति एवं उनके कार्यों को लेकर भी चर्चा की. उन्होंने कहा कि अभिनय आसान नहीं है. जिस तरह से हर कार्य के लिए ज्ञान होना आवश्यक है, उसी प्रकार से अभिनय के लिए भी उसकी जानकारी होनी चाहिए.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कर्नाटक में उपचुनाव 5 दिसंबर को, 12 सीटें जीत सकती है कांग्रेस

Next Post

दिल्ली में हेल्थ इमर्जेंसी घोषित, यूपी में अभी भी सो रहे जिम्मेदार

Next Post
दिल्ली में हेल्थ इमर्जेंसी घोषित, यूपी में अभी भी सो रहे जिम्मेदार

दिल्ली में हेल्थ इमर्जेंसी घोषित, यूपी में अभी भी सो रहे जिम्मेदार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d