BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पर्यटन के साथ स्थानीय लोगों को मिले रोजगार: के.रवि कुमार

by bnnbharat.com
January 22, 2021
in समाचार
पर्यटन के साथ स्थानीय लोगों को मिले रोजगार: के.रवि कुमार
Share on FacebookShare on Twitter

सचिव (नागर विमानन) के रवि कुमार ने देवघर हवाई अड्डे का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिया आवश्यक दिशा-निर्देश

एयरपोर्ट परिसर के आसपास रह रहे लोगों की सुविधाओं का रखें ख्याल: के रवि कुमार

देवघर: सचिव झारखंड सरकार (नागर विमानन) के रवि कुमार के देवघर आगमन पश्चात उनका स्वागत निर्माणाधीन देवघर एयरपोर्ट पर किया गया. इस दौरान उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री, अनुमंडल पदाधिकारी दिनेश कुमार यादव व वरीय अधिकारियों ने बुके देकर उनका स्वागत किया.

इस दौरान सचिव (नागर विमानन) के रवि कुमार द्वारा एयरपोर्ट परिसर में पूर्ण हो चुके और वर्तमान में चल रहे कार्यों का निरीक्षण कर वास्तुस्थिति से अवगत हुए. साथ हीं निरीक्षण के क्रम में उन्होंने टर्मिनल भवन, एटीसी टावर, फायर स्टेशन, पावर स्टेशन, ऐयरपोर्ट स्टेशन के चहारदिवारी के पूर्ण हो चुके कार्यों का जायजा लिया गया.

इसके अलावे हवाई अड्डा परिसर में बिजली, पानी, संचार सेवा, पुलिस पोस्ट, ड्रेनेज सिस्टम एवं अन्य सुविधाओं को लेकर एयरपोर्ट ऑथोरिटी के अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया. साथ हीं पर्यटन को बढ़ावा देने के दृष्टिकोण से उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निदेशित किया कि एयरपोट का प्रारूप बाबा मंदिर, पारसनाथ मंदिर, बासुकीनाथ मंदिर के अलावा अन्य पर्यटन स्थलों को ध्यान में रखते हुए तैयार करें.

निरीक्षण के क्रम में उन्होंने एयरपोर्ट परिसर के आसपास रह रहे ग्रामीणों को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्रामीणों को समस्या का सामना न करना पड़े, इसका विशेष रूप से ध्यान रखें. साथ हीं प्राथमिकता के आधार पर स्थानीय लोगों को ज्यादा से ज्यादा रोजगार से जोड़ें. इस हेतु स्कील डेवलपमेंट से जुड़े कार्यों को तवज्जो दें, ताकि लोगों को एयरपोर्ट के माध्यम से रोजगार से जोड़ा जा सके.

मीडिया प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए सचिव (नागर विमानन) के रवि कुमार ने कहा कि बाबा की नगरी देवघर में हर साल करोड़ों श्रद्धालु पहुंचते हैं. पर्यटन और आध्यात्म के दृष्टिकोण से यह स्थान काफी महत्वपूर्ण है. अभी तक यहां आने के लिए रेल मार्ग और सड़क मार्ग ही एक मात्र विकल्प हुआ करता था. कोरोना के कारण कार्य में थोड़ा विलंब हुआ है लेकिन जल्द ही हवाई सेवाएं शुरू हो जायेंगी.

देवघर एयरपोर्ट में होंगी ये खूबियां-

देवघर एयरपोर्ट 657 एकड़ भूमि में फैला होगा और इसका टर्मिनल भवन 5130 स्क्वेयर मीटर क्षेत्र में बनाया जा रहा है. 2500 मीटर लंबे रनवे के साथ ये एयरपोर्ट एयरबस 320 आदि विमानों के ऑपरेशन के लिए बिल्कुल उपयुक्त रहेगा. टर्मिनल बिल्डिंग में छह चेक-इन काउंटर होंगे, एक आगमन प्वाइंट और भीड़भाड़ की स्थिति में 200 यात्रियों को संभालने की क्षमता होगी.

एयरपोर्ट का डिजाइन पर्यावरण के अनुकूल और अत्याधुनिक यात्री सुविधाओं से लैस होगा. टर्मिनल बिल्डिंग का डिजाइन बाबा बैद्यनाथ मंदिर के शिखर से प्रेरित होगा. एयरपोर्ट के अंदर स्थानीय आदिवासी कला, हस्तशिल्प और स्थानीय पर्यटन स्थलों की तस्वीरें दिखाई जाएंगी, जो इस क्षेत्र की संस्कृति को दर्शाती हैं.

इस दौरान उपरोक्त के अलावे एयरपोर्ट ऑथरिटी के निदेशक, संदीप ढिंगरा, अपर समाहर्ता, देवघर चन्द्रभूषण प्रसाद सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी फिलब्यूस बारला, प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा विशालदीप खलखो, एयरपोर्ट ऑथोरिटी के संबंधित अधिकारी, संबंधित प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचलाधिकारी एवं संबंधित विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

Google ने ‘भारतीय क्रिकेट टीम’ को दिया खास सम्मान

Next Post

चोट के बावजूद खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया में डटे रहे और जीते: PM मोदी

Next Post
चोट के बावजूद खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया में डटे रहे और जीते: PM मोदी

चोट के बावजूद खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया में डटे रहे और जीते: PM मोदी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d