BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नगर पंचायत के टेंडर में स्थानीय लोगों को मिले प्राथमिकता: समाजसेवी राज कमल भगत

by bnnbharat.com
June 27, 2020
in समाचार
नगर पंचायत के टेंडर में स्थानीय लोगों को मिले प्राथमिकता: समाजसेवी राज कमल भगत
Share on FacebookShare on Twitter

साहेबगंज(बरहरवा):  शुक्रवार को बरहरवा नगर पंचायत क्षेत्र के समाजसेवी एवं सम्मानित लोगों के द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक हाटपाडा के सार्वजनिक दुर्गा स्थान के प्रांगण में रखा गया था. जिसकी अध्यक्षता लोकेश कुशवाहा ने किया. आज के इस बैठक का मुख्य मुद्दा यह था कि बीते दिनों बरहरवा नगर पंचायत क्षेत्र में पड़ने वाले विभिन्न हाट बाजार एवं टोल टैक्स की निलामी होने के पहले हो-हंगामा एवं मारपीट जैसी घटना का होना, बरहरवा जैसी शांति प्रिय जगह पर एक अशोभनीय बात है.

इसी मुद्दे पर आज बरहरवा के समाजसेवी राज कमल भगत ने कहा कि बरहरवा नगर पंचायत के टोल टैक्स के अलावा अन्य टेंडर यहां के स्थानीय लोगों को मिलनी चाहिए. क्योंकि बरहरवा में आज बहुत सारे पढ़ें लिखे नौजवान बेरोजगार होकर काम के बिना अपने घरों में बैढ़े है. इसलिए हम बरहरवा वासीयों का कहना है कि बरहरवा नगर पंचायत के टेंडर में यहां के स्थानीय नौजवानों की भागेदारी होनी चाहिए ना कि किसी भी बाहरी लोगों की. जिससे यहां के बेरोजगार नौजवानों को रोजगार मिल सके. और वे इस लाॅक डाउन में दो पैसा कमा सकें. जिससे उनका घर परिवार का भरण-पोषण हो सके. इसी सिलसिले में यहां के स्थानीय नौजवान युवकों ने मंत्री आलमगीर आलम जी से मुलाकात कर अपनी बातों को रखा. इसी दरम्यान वहां पर बरहेट विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा भी बैढ़े हुए थे. मंत्री आलमगीर आलम एवं पंकज मिश्रा ने नौजवानों की बात को गंभीरता से सुना, और इसके बाद उन लोगों ने शंभू भगत से इस सिलसिले में बातें किये.

वहीं राज कमल भगत ने कहा कि शंभू भगत इससे पहले भी बरहरवा नगर पंचायत में टोल टैक्स बैरियर का ठेंका लिये हुए थे. लेकिन उसके टोल कर्मियों के द्वारा गाड़ी वालों को बेबजह परेशान किया जा था. जिससे उनके प्रति लोगों में आक्रोश था. मैं कहना चाहता हूं कि शंभू भगत ने विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के साथ फोन पर जिस तरह से व्यवहार किया. मुझे लगता है कि उनका मानसिक स्थिति ठीक नहीं है. अंत में उन्होंने कहा कि आज के इस बैठक के माध्यम से हमलोग प्रशासन से मांग करते हैं कि बरहरवा नगर पंचायत के टेंडर में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता दिया जाए.

इस मौके पर समाज सेवी राज कमल भगत, लोकेश कुशवाहा, मनोज घोष, विजय भगत, आनंद भगत, अमित गुप्ता, अभिजीत चौधरी, चंदन मिश्रा, सपन भगत के अलावा सैकड़ों की संख्या में बरहरवा नगर के लोग मौजूद थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

Corona Update India: 24 घंटे में सामने आए 18552 नए केस, 384 लोगों की मौत

Next Post

कोरोना का कहर जारी… 1 दिन में BSF के 43 जवान संक्रमित

Next Post
कोरोना का कहर जारी… 1 दिन में BSF के 43 जवान संक्रमित

कोरोना का कहर जारी... 1 दिन में BSF के 43 जवान संक्रमित

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d