नई दिल्ली: कोरोना महामारी का संकट कम होता नहीं दिख रहा है. इसकी गंभीरता को देखते हुए भारत के गृह मंत्रालय ने लॉक डाउन को 4 मई से 17 मई तक लिए बढ़ दिया है.
यह सूचना गृह मंत्रालय ने अधिसूचना जारी करते हुए बताया.
गृह मंत्रालय के अधिसूचना के अनुसार देश में लॉकडाउन को 2 हफ्तों तक बढ़ा दिया गया है. अब 17 मई तक लॉकडाउन जारी रहेगा.
बता दें कि सबसे पहले 21 दिनों का लॉकडाउन किया गया था. इसके बाद स्थिति को देखते हुए 19 दिनों को लिए बढ़ाया गया. अब फिर से 14 दिनों के लिए लॉकडाउन को बढ़ाया गया है.
ग्रीन जोन में शर्तों के साथ कुछ छूट मिल सकती है
झारखंड के रांची को रेड जोन में रखा गया है जबकि
ऑरेंज जोन : बोकारो, गढ़वा, धनबाद, देवघर, हजारीबाग, सिमडेगा, गिरिडीह, कोडरमा, जामताड़ा, चतरा, आदि है
वहीं ग्रीन जोन : दुमका, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर), गोड्डा, गुमला, लातेहार, लोहरदगा, पाकुड़, पलामू, साहिबगंज, सरायकेला खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा), खूंटी, रामगढ़ है

