रांची: देशव्यापी लॉकडाउन-3 आज देशभर में प्रभावी हो गया और झारखंड में अगले 14 दिनों तक कोई नयी छूट नहीं मिलेगी.
वहीं लॉकडाउन के प्रभावी रहने से विभिन्न उद्योग धंधे और व्यवसाय पर व्यापक प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है. स्टील इंडस्ट्री शुरू करने में कई तरह की परेशानी आ रही है.
स्टील इंडस्ट्री के लोगों का कहना है कि आखिर इंडस्ट्री चालू करके क्या फायदा है. बाजार से ऑर्डर नहीं है. दुकानें बंद हैं. आखिर उत्पादन करके कितना उत्पाद स्टॉक करेंगे. इस कारण झारखंड में सरिया, चैनल, एंगल, पिग आयरन आदि बनानेवाली स्टील इंडस्ट्री चालू नहीं हो पा रही है.

