BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

फ्रांस में 4 हफ्ते के लिए लगा लॉकडाउन

by bnnbharat.com
April 1, 2021
in समाचार
फ्रांस में 4 हफ्ते के लिए लगा लॉकडाउन
Share on FacebookShare on Twitter

पेरिस : फ्रांस में कोरोना वायरस ने फिर अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है. कोरोना के खतरे को देखते हुए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैन्युएल मैक्रों ने पूरे देश में 4 हफ्ते के लिए लॉकडाउन लगा दिया है. बुधवार को देशव्यापी लॉकडाउन लगाने का आदेश देते हुए राष्ट्रपति मैक्रों ने कहा कि स्कूलों को कम से कम तीन सप्ताह के लिए बंद किया जाए.

फ्रांस में कोरोना वायरस की तीसरी लहर चल रही है. ऐसे में राष्ट्रपति मैक्रों ने कहा कि अगर अभी हमने अभी ठोस कदम नहीं उठाया तो हम कोरोना पर नियंत्रण खो देंगे. फ्रांस में देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान केवल जरूरी सामान की दुकानों को खुलने की इजाजत होगी. ऑफिस जाने के बजाय लोग वर्क फ्रॉम होम करेंगे. इस दौरान 10 किमी से ज्यादा दूर जाने पर रोक होगी.

फ्रांस के राष्ट्रपति ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान कोरोना टीकाकरण के काम में तेजी लाई जाएगी और गर्मियों के खत्म होने तक सरकार 18 साल से अधिक की उम्र वाले सभी लोगों को कोरोना वैक्सीन लगवा देगी. राष्ट्रपति मैक्रों ने कहा कि हमने इन निर्णयों को देर से करने के लिए हर संभव प्रयास किया, लेकिन अब इन फैसलों को सख्ती से लेने का वक्त आ गया है.

आपको बता दें कि फ्रांस में कोरोना संक्रमण के पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 46 लाख के पार हो चुकी है जबकि कोरोना महामारी की वजह से अब तक 95,502 लोगों की मौत हो चुकी है. हाल के दिनों में यहां ब्रिटेन के नए वेरिंएट के कोरोना वायरस के कारण संक्रमण के मामलों में तेजी आई है. WHO के मुताबिक 31 मार्च को यहां एक दिन में संक्रमण के 29,575 मामले दर्ज किए गए.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

उछल-उछल कर ताकत दिखाने वाले थानेदार नपे, सीएम ने लिया संज्ञान

Next Post

शर्मनाक: महिला को बंधक बनाकर पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, आरोपी फरार

Next Post
शादी ना करने पर युवती ने छात्र को दी रेप केस करने की धमकी

शर्मनाक: महिला को बंधक बनाकर पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, आरोपी फरार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d