BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

शिवपुरी में मजाक बना लॉकडाउन, नहीं हो रहा सही पालन, लगातार मिल रहे हैं केस

by bnnbharat.com
July 13, 2020
in समाचार
शिवपुरी में मजाक बना लॉकडाउन, नहीं हो रहा सही पालन, लगातार मिल रहे हैं केस
Share on FacebookShare on Twitter

शिवपुरी: शिवपुरी की एक कोरोना पॉजिटिव महिला की शनिवार को इलाज के दौरान ग्वालियर में मौत हो गई. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एएल शर्मा ने बताया है कि कोरोना पॉजिटिव महिला शिवपुरी के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती थीं और बीती रात इनका स्वास्थ्य ज्यादा खराब हुआ जिसके चलते ग्वालियर रैफर किया गया था.

यहां इलाज के दौरान इनकी मौत हो गई. महिला का दाह संस्कार ग्वालियर में ही किया गया है. जिले में कोरोना से मौत का यह पहला मामला है.

बताया जाता है कि बीते रोज महिला के घर में शादी समारोह था तभी यह और इनके परिवार के और भी कई सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. वैसे जिले में कोरोना मरीज मिलने का सिलसिला जारी है.

10 जुलाई को ही एक साथ 33 कोरोना पॉजिटिव मरीज जांच के दौरान मिले है. इतने सारे कोरोना पॉजिटिव केस मिलने का अभी तक यह सबसे बड़ा आंकड़ा है. जिले में अभी तक 148 पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं. जिनमें से 38 मरीज सही होकर घर जा चुके हैं जबकि एक महिला की मौत हुई है.

सही ढ़ंग से नहीं हो रहा लॉकडाउन का पालन इसलिए बिगड़ रहे हालात

शिवपुरी में एकाएक बढ़ रहे कोरोना मरीजों को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने पिछले दिनों लॉकडाउन कर दिया था. यह लॉकडाउन सिर्फ दिखावा साबित हो रहा है. जिसकी मार सिर्फ व्यापारियों पर पड़ी है.

व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद की हैं लेकिन शहर के आम रास्ते व किसी भी चौराहे पर जो हालात बने हुए है उन्हें देखकर ऐसा लगता ही नही है कि शहर में लॉकडाउन चल रहा है. सुबह के समय से देर शाम तक शहर के विभिन्य मार्गों व चौराहों पर भीड़ भाड़ आसानी के साथ देखी जा सकती है.

पूर्व में लॉकडाउन के दौरान पुलिस प्रशासन ने जो सख्ती दिखाते हुए पालन कराया था, वह अब दूर की कौड़ी दिखाई दे रही है. जानकारों का मानना है कि जब तक पुलिस प्रशासन सख्ती के साथ लॉकडाउन का पालन नहीं कराएगा, तब तक हालात सुधरने का नाम नहीं लेंगे.

हालांकि आज देर शाम प्रशासन ने एक आदेश जारी किया है, देखना यहां यह काबिलेगौर होगा कि कल रविवार से पुलिस प्रशासन के अधिकारी लॉकडाउन का सख्ती के साथ पालन करा पाने में सफल हो पाते हैं या फिर पिछले दिनों से जो बिगड़े हालात चल रहे हैं वही देखने को मिलेंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दुकान से लटका मिला BJP विधायक का शव

Next Post

सभी विधायक गहलोत के साथ, पार्टी नहीं छोड़ेंगे पायलट: प्रताप सिंह

Next Post
सभी विधायक गहलोत के साथ, पार्टी नहीं छोड़ेंगे पायलट: प्रताप सिंह

सभी विधायक गहलोत के साथ, पार्टी नहीं छोड़ेंगे पायलट: प्रताप सिंह

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d