BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

लॉकडाउन की अवधि कम से कम दो सप्ताह बढ़ाई जाए: सरयू राय

सफेद राशन कार्ड से आच्छादित व्यक्तियों को भी 10 किलोग्राम राशन मिले

by bnnbharat.com
April 12, 2020
in Uncategorized
लॉकडाउन की अवधि कम से कम दो सप्ताह बढ़ाई जाए: सरयू राय

लॉकडाउन की अवधि कम से कम दो सप्ताह बढायी जाए: सरयू राय

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: निर्दलीय विधायक सरयू राय ने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिख कर लॉकडाउन की अवधि दो सप्ताह बढ़ाने का आग्रह किया है. उन्होंने कहा कि लॉकडाउन की अवधि में कम से कम दो सप्ताह की वृद्धि निश्चित प्रतीत हो रही है. स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने की चेष्टा आपके स्तर से हो रही है. उन्होंने कहा कि केन्द्र से मिलने वाली इस मद की सहायता का यथोचित उपयोग करने की योजना पर आप सभी काम कर रहे हैं.

मैं आपका ध्यान बंदी के कारण घरों में बैठे लोगों के लिये शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भोजन सामग्री की मुकम्मल व्यवस्था की ओर आकृष्ट करना चाहता हूं. गांवों में 86.4 प्रतिशत और शहरों में 60.2 प्रतिशत लोगों के पास राशन कार्ड है. जिन्होंने राशन कार्ड का आवेदन डाला है उन्हें भी सरकार ने राशन देने की घोषणा की है. नागरिकों की एक ऐसी श्रेणी भी है जिसे सरकार ने सफेद राशन कार्ड दिया है जिसपर किरोसिन मिलता है पर राशन नहीं मिलता. सफेद कार्डधारियो में ऐसे लोग भी हैं जो राशन कार्डधारी होने की योग्यता तो रखते हैं पर उन्हें सफेद राशन कार्ड मिल गया है.

Also Read This: मामूली विवाद में महिला ने कुएं में लगाई छलांग, मौत

आंकड़ों में जाए तो राज्य में 57 लाख 96 हजार राशनकार्डधारी परिवारों के करीब 2 करोड़ 64 साथ व्यक्ति राशन की सुविधा प्राप्त कर रहे हैं. इसके अतिरिक्त करीब 4 लाख 84 हजार परिवारों को सरकार ने सफेद राशन कार्ड दिया है. ऐसे परिवारों की सदस्य संख्या 18 से 19 लाख के बीच है. उन्होंने कहा कि जब इस राज्य में 2 करोड 64 लाख के करीब लोगों को सरकार राशन दे रही है तो करीब 18 लाख सफेद राशन कार्ड से आच्छादित व्यक्तियों को भी 10 किलोग्राम राशन वर्तमान परिस्थिति में दे देने से कोई अधिक वित्तीय भार नहीं पड़ेगा. बंदी के समय में एक बड़ी समस्या का हल हो जाएगा.

Also Read This: रामायण’, ‘महाभारत’ की तरह ही अब ‘डांस इंडिया डांस-2’ का होगा प्रसारण

सफेद राशन कार्डधारी व्यक्तियों की संख्या राशन का लाभ लेनेवाले कुल व्यक्तियों की संख्या का करीब 7 प्रतिशत है. 20 किलो राशन की मात्रा के संदर्भ में यह भार मुश्किल से 25 प्रतिशत होगा क्योंकि राशन कार्डधारी परिवार को इनकी तुलना में बहुत अधिक राशन की मात्रा मिलती है. संकट की घड़ी में यह वित्तीय भार वहन करने योग्य है. इसलिये मेरा सादर अनुरोध है कि सफेद राशन कार्डधारी परिवारों/व्यक्तियों को भी उनके समतुल्य राशन दिया जाय जिन्होंने राशन कार्ड के लिये आवेदन डाला है पर कार्ड नहीं मिला है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

40,035 लोगों को आज परोसा गया मोदी आहार, 6530 परिवारों तक मोदी राशन का वितरण: प्रदीप वर्मा

Next Post

श्री महावीर मंडल की आम जनता से अपील, करें जरूरतमंदों की सहायता

Next Post
श्री महावीर मंडल की आम जनता से अपील, करें जरूरतमंदों की सहायता

श्री महावीर मंडल की आम जनता से अपील, करें जरूरतमंदों की सहायता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d