BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

3 मई को समाप्त होगा लॉकडाउन, अर्थव्यवस्था को लाना होगा पटरी पर: शरद पवार

by bnnbharat.com
April 30, 2020
in समाचार
3 मई को समाप्त होगा लॉकडाउन, अर्थव्यवस्था को लाना होगा पटरी पर: शरद पवार

3 मई को समाप्त होगा लॉकडाउन, अर्थव्यवस्था को लाना होगा पटरी पर: शरद पवार

Share on FacebookShare on Twitter

मुंबईः राकांपा प्रमुख शरद पवार ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्हें विश्वास है कि तीन मई को लॉकडाउन समाप्त होने के बाद सामान्य स्थिति बहाल करने और राज्य की अर्थव्यवस्था को वापस पटरी पर लाने के लिए महाराष्ट्र के उन सभी इलाकों में औद्योगिक गतिविधियां जल्द शुरू करने के लिए कदम उठाये जाएंगे जो कोविड-19 से प्रभावित नहीं हुए हैं.

फेसबुक लाइव पर पवार ने कहा कि कोरोना वायरस हॉटस्पॉट मुंबई और पुणे के संदर्भ में अलग फैसले लिए जा सकते हैं. पवार ने कहा कि सभी छूट सामाजिक दूरी के नियमों का कड़ाई से पालन करते हुए दी जानी चाहिए ताकि इस जानलेवा वायरस को सभी से दूर ही रखा जाए.

उन्होंने मुंबई, पुणे, मालेगांव, औरंगाबाद और महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में कोरोना वायरस संक्रमण के तेजी से हो रहे प्रसार पर चिंता जताते हुए रेखांकित किया कि ज्यादातर मामले घनी आबादी वाले इलाकों से आ रहे हैं.

उन्होंने कहा, ”लॉकडाउन तीन मई को समाप्त होगा. हम सभी जानना चाहते हैं कि प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) भविष्य के लिए किन कदमों की घोषणा करेंगे. लेकिन मुझे यकीन है कि जो इलाके ज्यादा प्रभावित हैं उन्हें छोड़कर, बाकी जगहों (कोविड-19 से अप्रभावित) पर औद्योगिक/व्यावसायिक गतिविधियां शुरू करने की अनुमति देंगे.’

पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि जिलाधिकारियों को ऐसे निर्देश दिए गए हैं और सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए कदम उठाए जाएंगे. यह उल्लेख करते हुए कि राज्य आर्थिक संकट झेल रहा है, पवार ने कहा कि फैक्टरियों/उद्योगों में काम शुरू करने और लोगों को काम पर लौटने की जरुरत है.

उन्होंने कहा, ”बहुत हो गया घर में बैठना. यह देखने की जरुरत है कि फैक्टरियों में कामकाज कैसे शुरू हो और अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए क्या-क्या कदम उठाए जाएं.”

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार भी चाहती है कि उद्योग-धंधे शुरू हो जाएं. साथ ही उन्होंने लोगों से कहा कि तीन मई के बाद अगर छूट मिलती भी है तो उन्हें सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करना होगा.

पवार ने कोविड-19 के कारण कृषि संकट पर बात करते हुए कृषि और फसल कर्ज को लेकर उपाय किए जाने और किसानों के कर्ज के ब्याज में छूट देने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि किसानों की मदद के लिए फसल कर्ज पर ब्याज दर शून्य करनी चाहिए. पवार ने लॉकडाउन के कारण उत्पन्न बेरोजगारी के मुद्दे के समाधान की भी मांग की.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दवा व्यवसायी से ITI ग्रेजुएट समेत 2 ने मांगी फोन पर रंगदारी, आरोपी गिरफ्तार

Next Post

किसानों, छात्रों, बेरोजगारों का भी लोन माफ करे सरकारः कांग्रेस

Next Post
किसानों, छात्रों, बेरोजगारों का भी लोन माफ करे सरकारः कांग्रेस

किसानों, छात्रों, बेरोजगारों का भी लोन माफ करे सरकारः कांग्रेस

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d