BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अफवाह: 18 जून से चार हफ्तों के लिए होगा लॉकडाउन, केंद्र सरकार ने दी सफाई

by bnnbharat.com
June 15, 2020
in समाचार
अफवाह: 18 जून से चार हफ्तों के लिए होगा लॉकडाउन, केंद्र सरकार ने दी सफाई
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्‍ली: देश में कोरान वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. ऐसे में सोशल मीडिया पर तरह-तरह की खबरें आ रही है. इन खबरों में बताया जा रहा है कि दिल्‍ली-एनसीआर में 18 जून से चार हफ्तों के लिए लॉकडाउन होगा. लोग इस बात को लेकर अब चर्चा भी करने लगे हैं.

सोशल मीडिया पर चल रहे इस मैसेज में कहा जा रहा है कि गृह मंत्रालय ने दिल्‍ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्‍ली-एनसीआर में 18 जून से चार हफ्तों के लिए लॉकडाउन बढ़ाने का निर्णय किया है. हालांकि इस मेसेज पर अब केंद्र सरकार को सामने आकर सफाई देनी पड़ी है.

प्रेस इन्‍फॉर्मेशन ब्‍यूरो (PIB) ने साफ कहा कि यह मैसेज फर्जी है. सरकार ने अफवाह फैलाने वालों से सावधान रहने और उनपर यकीन न करने की अपील की है.

मैसेज में कहा गया है कि इस बार लॉकडाउन बहुत सख्‍त होगा. किसी को बाहर जाने की इजाजत नहीं होगा. दिल्‍ली में राष्‍ट्रपति शासन होगा. मैसेज में लोगों से अपील की गई कि दिल्‍ली में लॉकडाउन से पहले वे अपने पेपर, फाइल, कंप्‍यूटर वगैरह को शिफ्ट कर लें।

देश में कुछ राज्‍यों ने अपने यहां लॉकडाउन जारी रखा है, मगर केंद्र की गाइडलाइंस के हिसाब से गतिविधियों की छूट है। हालांकि दिल्‍ली में कोरोना से हालात बेहद खराब हैं। पिछले तीन दिन रोजाना 2000 से ज्‍यादा नए मामले सामने आ रहे हैं। कन्‍फर्म मामलों की संख्‍या 41 हजार के पार चली गई है।

देश में कोरोना मचा रहा है कोहराम

देश में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 3.32 लाख के पार पहुंच गया है जबकि मौत का आंकड़ा बढ़कर 9,500 के पार पहुंच गया है। महाराष्ट्र, दिल्ली, तमिलनाडु और गुजरात कोरोना संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य हैं।

देश में अबतक 3,32,424 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं, जबकि कोरोना की चपेट में आकर अब तक 9,520 लोगों की मौत हो चुकी है। अच्छी बात ये है कि देश में अब तक 1,69,798 लोग ठीक होकर अपने-अपने घरों को पहुंच चुके हैं।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज सुबह जारी ताजा अपडेट के मुताबिक, देश में कुल कंफर्म केस की संख्या 3,32,424 है, जिसमें 9,520 लोगों की मौत हो चुकी है। अभी देश में 1,53,106 एक्टिव केस हैं। वहीं, ठीक होने वालों का आंकड़ा बढ़कर 1,69,798 हो गया है। चिंता की बात ये है कि एक दिन में देश में कोरोना के वायरस से संक्रमितों होने वाला का आंकड़ा 12,000 के करीब पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे में 11,502 नए मामले सामने आए। जबकि 325 लोगों की मौतें हुई।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सौ गरीब बच्चों को नासा भेजना चाहते थे सुशांत

Next Post

जिलाधिकारी सहित 31 लोगों ने किया रक्त दान

Next Post
जिलाधिकारी सहित 31 लोगों ने किया रक्त दान

जिलाधिकारी सहित 31 लोगों ने किया रक्त दान

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d