रायपुर: राजधानी रायपुर में शुक्रवार शाम 5 बजे से लॉकडाउन लगने जा रहा है. सूत्रों से जानकारी मिली है कि इस बार पहले से भी ज्यादा कड़ाई से लॉकडाउन की तैयारी है.
सीएम भूपेश बघेल ने इस संबंध में बैठक ले ली है. सूत्रों का दावा है कि सिर्फ अधिकृत आदेश जारी होना बाकी है.
पता चला है कि पहला लॉकडाउन एक सप्ताह का होगा. बाद में स्थिति को देखकर आगे बढ़ाया जाएगा. दरअसल, लोगों की बेहद लापरवाही और मनमानी के कारण सरकार और प्रशासन को ऐसा फैसला लेना पड़ रहा है.
सरकार लॉकडाउन में मूड में नजर नहीं आ रही थी, लेकिन लोग खुलेआम जिस तरह से मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग आदि का उल्लंघन कर रहे हैं, इसलिए सरकार को लॉकडाउन के लिए मजबूर किया है.

