BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

टिड्डी दल का हमला, दवाओं के छिड़काव से मारी गईं लाखों टिड्डी

by bnnbharat.com
June 15, 2020
in Uncategorized
टिड्डी दल का हमला, दवाओं के छिड़काव से मारी गईं लाखों टिड्डी
Share on FacebookShare on Twitter

महोबा: उत्तर प्रदेश में टिड्डी दल का खतरा बराबर बना हुआ है. राजस्थान और मध्य प्रदेश के रास्ते आया टिड्डी दल राज्य के बुंदेलखंड़ को अपना ठिकाना बनाये हुए है.

रविवार शाम करीब आधा किलोमीटर लंबे इस टिड्डी दल ने महोबा जिले के कई गांवों में धावा बोला. हालांकि केमिकल के छिड़काव के चलते लाखों की तादाद में टिड्डी मारी गयी हैं.

महोबा के जिला कृषि अधिकारी वीर प्रताप सिंह ने सोमवार को बताया, “दो दिन पूर्व बांदा जिले के मझीवां सानी गांव में हमला करने के बाद करीब आधा किलोमीटर लंबा पाकिस्तानी टिड्डी दल रविवार की शाम महोबा जिले के कई गांवों में हमला बोला है. करीब दस फीसदी खेतों में ही सब्जी व जायद की फसलें खड़ी हैं. ऐसे में टिड्डी दल बगीचों के हरे पेड़ों को निशान बना रहा है.”

उन्होंने बताया कि “रविवार की शाम यह टिड्डी दल कमलखेड़ा गांव के एक बगीचे के हरे पेड़ों में धावा बोला. सूचना पर पहुंचे कृषि विभाग के अधिकारियों ने फायर टेंडर से क्लोरोपायरीफाश नामक रसायन का छिड़काव कर लाखों की संख्या में टिड्डियों को मार गिराया गया है.”

सिंह ने बताया कि “इसी दौरान हुई बारिश में भी हजारों टिड्डियां खुद ही मर गयी हैं. अब भी टिड्डियों के छोटे-छोटे दल जिले में मंडरा रहे हैं. लेकिन, प्रशासन और किसान पूरी तौर पर सतर्क हैं.”

वहीं, हमीरपुर के जिला कृषि अधिकारी डॉ. सरस कुमार तिवारी ने बताया, “हवा का रुख देखकर टिड्डी दल के मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में जाने की ज्यादा संभावना है, फिर भी स्थिति से निपटने के लिए टैंकरों में पानी भरवाकर रखवा लिया गया है और पर्याप्त मात्रा में कीटनाशक रसायन का इंतजाम किया गया है. किसानों को भी चौकसी बरतने के लिए कहा गया है.”

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अभिभावकों ने किया बोर्ड परीक्षाओं का विरोध, कहा- कोरोना के बीच बच्चे कैसे देने जा सकते हैं एग्जाम

Next Post

अपराधियों ने स्कूल संचालक के सिर में मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

Next Post
अपराधियों ने स्कूल संचालक के सिर में मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

अपराधियों ने स्कूल संचालक के सिर में मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d