अरविन्द पटेल,
महराजगंज: जिलाधिकारी डॉ उज्ज्वल कुमार के निर्देश पर उप कृषि निदेशक, जिला कृषि रक्षा अधिकारी व उनकी टीम द्वारा जनपद में टिड्डी नियंत्रण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है.
इसी क्रम में आज विकासखंड पनियरा की ग्राम औरहिया में आवश्यक संसाधनों के साथ टिड्डी नियंत्रण कार्रवाई की गई.

