बेतिया पश्चिमी चम्पारण : जिले के नरकटियागंज प्रखंड के चमुआ और मनवा परसी पंचायतों में किसानो के खेतों पर टिड्डी दल का आतंक छाया है. गन्ना के अलावे पेड़ों पर भी टिड्डियों के हमला से किसान बेचैन है. सूचना मिलने पर कृषि समन्वयक सत्यवीर पांडेय पहुंचे और किसानों के साथ बचाव के लिए खेतों की तरफ गए. लाखों की संख्या में टिड्डियों का दल चमुआ गांव के आसपास पूरे सरेह में छा गया. आसमान में उड़ता उनका दल करीब दो किलोमीटर के दायरे में दिख रहा था. कृषि समन्वयक सत्यवीर पांडेय ने बताया कि जिला कृषि पदाधिकारी और पौधा संरक्षण पदाधिकारी को यह सूचना दी गई है. सूचना पर जिला कृषि पदाधिकारी विजय प्रकाश, नरकटियागंज चीनी मिल के अधिकारी पीके गुप्ता, कुलदीप सिंह ढाका, संजय राय पहुंचे. जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि ये रेगिस्तानी टिड्डी हैं, जो काफी संख्या में है. इन्हें भगाने के लिए किसानों को टीन, ढोल, साइलेंसर निकालकर ट्रैक्टर से आवाज करने जैसे तरीके किसानों को बताए गए हैं.

