BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बिहार पहुंचा टिड्डियों का दल, 10 जिलों में अलर्ट, मचा सकते हैं भारी तबाही

by bnnbharat.com
June 26, 2020
in Uncategorized
बिहार पहुंचा टिड्डियों का दल, 10 जिलों में अलर्ट, मचा सकते हैं भारी तबाही

बिहार पहुंचा टिड्डियों का दल, 10 जिलों में अलर्ट, मचा सकते हैं भारी तबाही

Share on FacebookShare on Twitter

बिहार: टिड्डियों का दल बिहार पहुंच गया है. रोहतास एवं बक्सर जिले के कई गांवों में फसलों पर हमला बोल दिया है. किसान परेशान हैं. कृषि विभाग ने सीमावर्ती जिलों में अलर्ट जारी किया है. अधिकारी मौके पर ही कैंप कर रहे हैं. टिड्डियों का जो दल अभी बिहार आया है, वह बहुत छोटा है, किंतु यूपी के प्रयाग की ओर से आने वाले टिड्डियों के एक बड़े दल को लेकर कृषि विभाग विशेष तौर पर अलर्ट है. अगर वह दल आ गया तो किसानों को बड़ा नुकसान हो सकता है.

राज्य सरकार ने फायर ब्रिगेड से लेकर सभी जरूरी दल को पहले से ही सजग कर दिया है. कृषि सचिव डॉ एन सरवन कुमार ने पौधा संरक्षण निदेशालय के अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं. रविवार के दिन भी कार्यालय खुले रहेंगे. कैमूर, रोहतास, बक्सर, औरंगाबाद, सारण, भोजपुर, गया, सिवान, गोपालगंज एवं पश्चिमी चंपारण जिलों की सभी पंचायतों में चेतावनी जारी कर दी गई है.

फिलहाल रोहतास के कोचस प्रखंड के कई गांवों में टिड्डी दल ने हमला कर फसलों को नुकसान पहुंचाया है. सूचना मिलते ही पटना से दलबल के साथ कृषि विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है. प्रखंड के खैरी, नारायणपुर, हटना सहित कई गांवों का दौरा कर जायजा लिया. बक्सर में भी रोपनी की तैयारी कर रहे किसानों को टिड्डियों ने झटका दिया है. अधिकांश बिचड़े चट कर गए. अब फिर से डालना होगा. नुकसान का आकलन किया जा रहा है. कोचस इलाके में पहुंचे टिड्डियों की संख्या मात्र एक हजार बताई गई है. इसमें भी आधे को नष्ट कर दिया गया है. बचे हुए टिड्डी बक्सर की ओर गए हैं. वहां भी सतर्कता बढ़ा दी गई है. उनके बैठने के बाद ही सही स्थिति की जानकारी मिलेगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

प्रकृति का कहर: बिजली गिरने से 107 लोगों की मौत, नीतीश सरकार देगी मुआवजा

Next Post

मोतीझील साफ सफाई अभियान के संबंध में किया गया विचार विमर्श

Next Post
मोतीझील साफ सफाई अभियान के संबंध में किया गया विचार विमर्श

मोतीझील साफ सफाई अभियान के संबंध में किया गया विचार विमर्श

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d