BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

टिड्डियों ने बढ़ाई मुश्किलें, 10 जिलों में अलर्ट जारी

by bnnbharat.com
May 26, 2020
in समाचार
टिड्डियों ने बढ़ाई मुश्किलें, 10 जिलों में अलर्ट जारी
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: टिड्डियों के दल ने उत्तर भारत के कई राज्यों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. फसलों को चट करने वाला टिड्डियों का यह दल आने वाले दिनों में मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कम से कम 10 जिलों में हमला कर फसलों को नुकसान पहुंचा सकता है.

टिड्डियों के इस प्रकोप का सामना करने के लिए राज्य सरकारों ने भी अपनी तैयारी कर ली है. टिड्डियों के हमले को देखते हुए इन तीन राज्यों के करीब 10 जिलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है.

पाकिस्तान की तरफ से आने वाले टिड्डियों का दल इतना खतरनाक है कि ये अपने रास्ते की फसलों एवं सब्जियों को पूरी तरह से चट कर जा रहा है. फसलों एवं सब्जियों को ये जिस तरह से बर्बाद कर रहे हैं उससे आने वाले समय में खाद्य आपूर्ति की चेन और करोड़ों लोगों की आजीविका पर संकट खड़ा हो सकता है.

राजस्थान, मध्य प्रदेश, महारष्ट्र में इनका प्रकोप बढ़ता जा रहा है. आशंका जताई जा रही है कि अब ये यूपी की तरफ कूच कर सकते हैं.

मध्य प्रदेश और राजस्थान के साथ-साथ अब यूपी के जिलों पर टिड्डियों के हमले की आशंका बनी हुई है. इसे देखते हुए प्रशासन सचेत है. उसने राजस्थान और एमपी से लगने वाले कम से कम 10 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है. टिड्डियों का यह दल राजस्थान और मध्य प्रदेश के कई जिलों में फसलों एवं सब्जियों को नुकसान पहुंचा रहा है. हाल के दिनों में इनके हमले से कृषि को काफी नुकसान पहुंचा है.

मध्य प्रदेश के सिहोर जिले के बुधनी एवं नसरूल्लागंज के किसान अपनी फसल नष्ट होने से काफी परेशान हैं. यहां किसान थाली पीटकर अपने खेतों से टिड्डियों का भगा रहे हैं.

टिड्डी के ये दल फसलों के आस-पास के पेड़ों एवं झाड़ियों में अपना बसेरा न बनाए इसके लिए उन पर कीटनाशकों का छिड़काव भी किया जा रहा है. कृषि वैज्ञानिक जैनेंद्र कुमार कन्नौजिया का कहना है कि टिड्डियों के हमले से फसलों के नुकसान खतरा बना हुआ है. कृषि विभाग एवं प्रशासन इस मसले पर नजर बनाए हुए है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

प्रवासी मजदूर पैदल न निकलें, CM कर रहे हैं पूरा इंतजाम: मनीष सिसोदिया

Next Post

‘Covid-19’ के मुद्दे पर रक्षा मंत्री ने की ऑस्ट्रेलियाई रक्षा मंत्री से बातचीत

Next Post
‘Covid-19’ के मुद्दे पर रक्षा मंत्री ने की ऑस्ट्रेलियाई रक्षा मंत्री से बातचीत

'Covid-19' के मुद्दे पर रक्षा मंत्री ने की ऑस्ट्रेलियाई रक्षा मंत्री से बातचीत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d