BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र: जानिए इन उम्मीदवारों ने बताई कितनी आमदनी

by bnnbharat.com
November 26, 2019
in समाचार
लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र: जानिए इन उम्मीदवारों ने बताई कितनी आमदनी

लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र: जानिए इन उम्मीदवारों ने बताई कितनी आमदनी

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र में नामांकन की तारीख खत्म हो गई है. चुनाव आयोग को सौंपे शपथ पत्र में उम्मीदवारों ने अपनी शैक्षणिक योग्यता और आमदनी का जिक्र भी किया है.

साथ ही, आय के स्रोत भी बताएं हैं. यहां से खड़े कुछ उम्मीदवारों का ब्यौरा नीचे उल्लेखित है.
कांग्रेस के डॉ रामेश्वर उरांव ने अपनी वार्षिक आय 25,40,856 रुपये बताई है.

उन्होंने वित्तीमय वर्ष 15-16 में 21,45,773 रुपये सालाना का इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल किया था. वर्ष 19-20 में 25,40,856 रुपये का रिटर्न भरा है. उनके टैक्स रिटर्न को देखें तो उनकी आमदनी में इस दौरान 3,95,083 रुपये का इजाफा हुआ है.

आय का स्रोत उन्होंने सरकारी पेंशन मिलना बताया है. वे भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी थे. वे एमए के साथ-साथ पीएचडी भी किए हुए हैं.

आजसू पार्टी की प्रत्याशी नीरू शांति भगत ने अपनी सालाना आमदनी 2,69,652 रुपये बताई है. उन्होंने बीते पांच साल के दौरान 2018-19 में रिटर्न फाईल किया. यह राशि 2,69,652 रुपये है. उनके पति पूर्व विधायक कमल किशोर भगत की आमदनी 11,09,800 रुपये है.

उन्होंने भी 2018-19 में 11,09,800 रुपये का रिटर्न दाखिल किया. नीरू ने अपनी आय का साधन अन्य स्रोत बताया है. उनके पति पूर्व एमएलए और राजनीतिक कार्यकर्ता हैं. उन्हें पेंशन मिलता है. नीरू इंटरमीडिएट तक पढ़ी है.

भाजपा के सुखदेव भगत ने 5,75,617 की सालाना आमदनी बताई है. वर्ष 2014-15 में 3,58,909 रुपये का रिटर्न दाखिल किया था. इसी तरह उन्होंने 2018-19 में 5,75,617 रुपये का रिटर्न भरा. उनकी पत्नीट अनुपभा भगत ने 2015-16 में 5,49,291 रुपये की आमदनी बताई.

2018-19 में यह घटकर 67,511 रुपये हो गई. पुत्र की आय वर्ष 2016-17 में 2,98,600 रुपये सालाना थी. यह 2017-18 में 6,12,400 रुपये हो गई. उनकी आमदनी का जरिया एमएलए का वेतन और भत्तां है. पत्नी नगर परिषद की चेयरमैन है. इसके अलावा कृषि और बिजनेस से उन्हें आमदनी होती है. बेटे की आय का स्रोत कृषि और बिजनेस है. सुखदेव भगत एमए तक पढ़े हैं.

भारतीय ट्राईबल पार्टी के उम्मीदवार और पूर्व मंत्री सघनू भगत ने अपनी आमदनी सालाना 10,40,000 रुपये बताई है. उन्होंने वर्ष 2014-15 में 4,87,458 रुपये का इनकम टैक्सं रिटर्न भरा था.

2018-19 में 10,40,000 रुपये का भरा. इस अवधि में उनकी आमदनी में 5,52,742 रुपये की वृद्धि हुई है. उन्हों ने अपनी आय का जरिया पेंशन, बैंक से मिलने वाला ब्यामज और कृषि बताया है. वे स्ना तक हैं.

झाररखंड विकास मोर्चा के प्रत्याशी पवन एक्काक ने अपनी आय 3,55,846 रुपये बताई है. वर्ष 16-17 में उन्होंने 2,58,505 रुपये का रिटर्न दाखिल किया था. वित्तीय वर्ष 19-20 में 3,55,846 रुपये का रिटर्न भरा था. पत्नी की आय वर्ष 16-17 में 2,57,480 रुपये थी, यह 18-19 में बढ़कर 3,22,106 रुपये हो गई. पवन एलपीजी गैस वितरक हैं. उनकी आय का स्रोत भी यही है. पत्नीत की आय ट्रैक्टर और किराना दुकान से होती है. उन्होंने कृषि से 50 हजार रुपये की आय होने की बात भी कही है. वे मैट्रिक पास हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

महिला विधायकों की संख्या अब भी नाकाफी, अब तक सिर्फ 21 महिलाएं ही पहुंच पाई हैं विधानसभा

Next Post

पुलिस ने लूट के सामान के साथ फिरोज नामक अपराधी को किया गिरफ्तार

Next Post
पुलिस ने लूट के सामान के साथ फिरोज नामक अपराधी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने लूट के सामान के साथ फिरोज नामक अपराधी को किया गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d