BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पश्चिम बंगाल में चुनाव लड़ेगी लोक जनशक्ति पार्टी

by bnnbharat.com
February 28, 2021
in समाचार
राज्य में नीतीश को समर्थन नहीं, लेकिन केंद्र में पीएम मोदी के साथ खड़े: चिराग
Share on FacebookShare on Twitter


बिहार : चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल समेत अन्य पांच राज्यों के आगामी विधानसभा चुनाव के तिथियों की घोषणा कर दी है. ऐसे में इन सभी राज्यों की स्थानीय पार्टी जोर शोर से चुनाव की तैयारियों में लग गयी है. इधर, बिहार की राजनीतिक पार्टियों में हलचल देखी जा रही है. बिहार की पार्टियां भी बंगाल और असम में किस्मत आजमाने की तैयारी में है. इसी क्रम में लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने ये एलान कर दिया है कि उनकी पार्टी भी पश्चिम बंगाल चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारेगी.
बिहार के वैशाली पहुंचे एलजेपी अध्यक्ष ने कहा कि उनकी पार्टी की बंगाल इकाई द्वारा केंद्रीय नेतृत्व के पास प्रस्ताव आया है कि वो चुनाव लड़ना चाहते हैं. बंगाल एलजेपी अध्यक्ष ने बताया है कि चुनाव की तैयारी भी कर ली गई है. ऐसे में अब केंद्रीय कार्यालय पहुंचने के बाद फैसला ले लिया जाएगा कि पार्टी कितने सीटों पर चुनाव लड़ेगी.
कांट्रेक्टर जग्गू सिंह की मौत के बाद उनके परिजनों से मिलने पहुंचे चिराग ने सीएम नीतीश पर भी जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि नितीश कुमार ने 15 सालों में बिहार को बर्बादी की कगार पर पहुंचा दिया है. बिहार में हाल ही बने एनडीए सरकार को कोसते हुए चिराग ने कहा कि बिहार अपराध और भ्रष्टाचार से घिर गया है और इसके जिम्मेदार मुख्यमंत्री नितीश कुमार हैं.

चिराग ने कहा कि आज सूबे में अपराध को बढ़ावा मिल रहा है. ये सारी बातें मेरे लिए चिंता का विषय हैं. बिहार के युवाओं को दूसरे प्रदेश जाना पड़ता है. मेरी सीएम नीतीश से व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है. लेकिन मुख्यमंत्री के तौर पर उनकी जो भूमिका होनी चाहिए वो नहीं है. राज्य में रोजाना हत्या, लूट , चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है. ऐसे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मार्च में करेंगे परीक्षा पे चर्चाः पीएम

Next Post

भारत को अशांत करने का खतरनाक प्लान, बॉर्डर पर जिहादी गैंग एक्टिव

Next Post

भारत को अशांत करने का खतरनाक प्लान, बॉर्डर पर जिहादी गैंग एक्टिव

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d