BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

by bnnbharat.com
March 25, 2021
in समाचार
लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्लीः लोकसभा (Lok Sabha) की कार्यवाही गुरुवार को चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव (Assembly Election 2021) से पहले ही अनिश्चित काल के लिए स्थगित हो गई. 8 मार्च से शुरू हुए बजट सेशन (Budget Session) का दूसरा भाग 8 अप्रैल को खत्म होना था. जानकारी मिली थी कि चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सेशन को समय से पहले ही स्थगित किया जा सकता है. कई पार्टियों ने भी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सेशन को समय से पहले खत्म करने की मांग की थी.

इस संबंध में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला (Lok Sabha Speaker Om Birla) ने कहा था कि सेशन को समाप्त करने से संबंधित आखिरी फैसला वे खुद लेंगे. इतना ही नहीं इसको लेकर उन्होंने सदन में विभिन्न पार्टियों के नातओं से मुलाकात भी की थी और एक-एक कर सेशन समाप्त करने को लेकर उनसे राय ली थी.

लोकसभा के बाद अब राज्यसभा को भी स्थगित किए जाने की संभावना है. अपनी पार्टियों के इशारे पर कई सांसदों ने संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू से सेशन खत्म करने की मांग की थी. पूछे जाने पर सांसदों ने विधानसभा चुनाव का हवाला दिया था और कहा था कि वो चुनावी प्रचार में व्यस्त रहने की वजह से सदन की कार्यवाही का हिस्सा नहीं बन पाएंगे.

तृणमूल कांग्रेस के नेताओं सुदीप बंदोपाध्याय ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और डेरेक ओ ब्रायन ने राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू को पत्र लिखकर उनसे अपील की थी कि सदन की कार्यवाही स्थगित की जाए.

बजट सत्र का पहला भाग राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के संबोधन के साथ 29 जनवरी को शुरू हुआ था और 29 फरवरी को संपन्न हुआ था. जबकि दूसरा भाग 8 मार्च से शुरु हुआ था, जिसे 8 अप्रैल को खत्म होना था, मगर 5 राज्यों में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इसे समय से पहले खत्म करना पड़ा.

मालूम हो कि चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश (तमिलनाडु, असम, केरल, पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल) में 27 मार्च से 29 अप्रैल तक चुनाव होने है. इन चुनावों के परिणाम एक साथ एक ही दिन यानी 2 मई को घोषित किए जाएंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

थाने के मुंशी ने की आत्महत्या,गिरिडीह का था रहने वाला

Next Post

कोविड टीकाकरण अभियान के सेवाकार्य में समर्पित प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता: सुबोध सिंह गुड्डू

Next Post
कोविड टीकाकरण अभियान के सेवाकार्य में समर्पित प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता: सुबोध सिंह गुड्डू

कोविड टीकाकरण अभियान के सेवाकार्य में समर्पित प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता: सुबोध सिंह गुड्डू

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d