रांची: गोमिया के विधायक डॉ. लंबोदर महतो ने राज्यसभा चुनाव में शिबू सोरेन एवं दीपक प्रकाश के निर्वाचित होने पर बधाई दी है और यह आशा जताया है कि नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद के रूप में शिबू सोरेन एवं दीपक प्रकाश झारखंड के समग्र विकास में अपना अपना योगदान देंगे.
डॉ. लंबोदर महतो ने कहा कि शिबू सोरेन अनुभवी हैं. उन्हें संसदीय ज्ञान है. केंद्र में मंत्री और झारखंड का मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं, जबकि दीपक प्रकाश ऊर्जावान हैं. काम करने की क्षमता है. मिलनसार व्यक्तित्व है. मौजूदा समय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेवारी संभाल कर अपना सांगठनिक परिचय भी दे रहे हैं.

