BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

लंदन: क्वीन एलिजाबेथ को लगेगा सबसे पहला टीका, मंगलवार से होगा मास वैक्सीनेशन

by bnnbharat.com
December 7, 2020
in समाचार
कोरोना वैक्सीन को लेकर अच्छी खबर, क्लिनिकल ट्रायल में उम्मीद जगी
Share on FacebookShare on Twitter

लंदन: ब्रिटेन की क्वीन एलिजाबेथ को देश में सबसे पहले फाइजर-बायोन्टेक की कोविड-19 की वैक्सीन लगाई जाएगी. खबर यह है कि फाइजर-बायोन्टेक की पहली खेप ब्रिटेन को मिल गई है. यहां मंगलवार से टीका लगाया जाएगा. यहां सबसे पहले 80 से ज्यादा उम्र के लोगों को टीका लगाया जाएगा. क्वीन एलिजाबेथ के साथ 99 वर्षीय प्रिंस फिलिप को भी सबसे पहले टीका लगाया जाएगा.


टीकाकरण के खिलाफ सोशल मीडिया पर विरोध

यूके के स्वास्थ्य अधिकारियों को सामूहिक टीकाकरण को लेकर सोशल मीडिया समेत दूसरी जगहों पर टीकाकरण के खिलाफ चल रही मुहिम की चुनौतियों से भी दो-चार होना पड़ रहा है. यह देश के इतिहास में सबसे बड़ा टीकाकरण कार्यक्रम है. यही वजह है कि क्वीन एलिजाबेथ सबसे पहले टीका लगवा रही हैं ताकि कोविड-19 टीकाकरण को लेकर लोगों का डर कम हो.

ब्रिटेन ने वैक्सीन की 4 करोड़ खुराक मंगवाई

ब्रिटेन ने फाइजर-बायोन्टेक वैक्सीन के 4 करोड़ खुराक का ऑर्डर किया है. यह दो करोड़ लोगों के लिए पर्याप्त है. यहां 21 दिन के अंतराल पर एक व्यक्ति को दो खुराक दी जाएगी. ब्रिटेन ने किसी दूसरी दवा कंपनी से वैक्सीन के लिए तीस करोड़ खुराक लेने का समझौता किया है. हालांकि इस दिशा में अभी समझौता होना बाकी है. वहीं बेल्जियम को कोविड-19 वैक्सीन के 8,00,000 खुराक की खेप मिल चुकी है.

प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट ट्रेन से पूरे ब्रिटेन की कर रहे हैं यात्रा

ब्रिटेन में बहुत खराब हालात हैं और लोगों का मनोबल बहुत गिर गया है. ऐसे में देश के शाही परिवार ने क्रिसमस से पहले पूरे देश में ऊर्जा और सकारात्मकता के प्रसार का बीड़ा उठाया है और जन सामान्य को अपना उत्साह बनाए रखने की प्रेरणा देने का मानवीय कार्य कर रहे हैं. ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट ने कोविड-19 महामारी के दौरान ट्रेन से पूरे ब्रिटेन की यात्रा कर रहे हैं.

चीन में प्रांतीय सरकारों ने घरेलू कोरोनावायरस वैक्सीन का ऑर्डर दिया है. चीन में 10 लाख स्वास्थ्य कर्मचारियों और दूसरे लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए प्रायोगिक टीका की खुराक मिली है. स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीका लगाने के लिए आपातकालीन इजाजत मांगी गई है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अपराधियों ने बनाया कुख्यात के भाई को निशाना, मारी गोली

Next Post

किसानों की मांग जायज, भारत बंद का समर्थन करेगी आप: CM केजरीवाल

Next Post
कोरोना संकट पर PM मोदी की बैठक, केजरीवाल ने मांगे और 1000 ICU बेड

किसानों की मांग जायज, भारत बंद का समर्थन करेगी आप: CM केजरीवाल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d