BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मतदाता सूची में नाम जोड़ने को लेकर आज भी होगा शिविर का आयोजन

by bnnbharat.com
December 5, 2020
in समाचार
मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के संचालन को लेकर बैठक
Share on FacebookShare on Twitter

मेदिनीनगर:- पलामू  जिले के सभी मतदान केन्द्रों पर  मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत शनिवार को विशेष कैंप का आयोजन किया गया.इस दौरान मतदान केन्द्रों पर संबंधित बीएलओ अभी आवश्यक प्रपत्र ओं के साथ उपस्थित होकर कई लोगों का आवेदन लिया जिसमें वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने,हटाने,सुधार और बूथ में नाम स्थानांतरण के आवेदन शामिल थे.इसी क्रम में छतरपुर एवं सदर अंचलाधिकारी व प्रखंड विकास पदाधिकारी अज़फर हसनैन  द्वारा कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण भी किया गया. इसी क्रम में सदर अंचल अधिकारी रामनरेश सोनी ने सदर अंतर्गत लहसुनिया मॉडल आंगनवाड़ी केंद्र अतिक्रमण मुक्त कराया. उक्त मतदान स्थल पर स्थानीय लोगों द्वारा मवेशी बांधकर एवं करकट डाल कर अवैध रूप से कब्जा किया गया था.

योग्य नागरिक जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं है या जो छूट गये हैं, वो वोटर लिस्ट में अपना नाम रविवार को भी दर्ज करा सकते हैं. बूथों में बीएलओ सभी तरह के प्रपत्र के साथ मौजूद रहेंगे. लोग मतदाता सूची में नाम जोड़ने, सुधार करने,स्थानांतरित करने और हटाने के लिए आवेदन दे सकते हैं.

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री शशि रंजन ने इस संबंध में सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये हैं.इसके अलावा उपायुक्त ने जिले के सभी युवा जिनकी उम्र 18 से ज़्यादा है एवं मतदाता सूची में नाम दर्ज नहीं है वैसे सभी युवाओं से अपने मतदान स्थल पर पहुंच कर संबंधित बीएलओ से संपर्क कर मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की अपील की है.

ज्ञातव्य है कि इससे पूर्व भी 28 और 29 नवंबर को लगाये गये विशेष कैंप में कई लोगों ने वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने, हटाने, सुधार और बूथ में नाम स्थानांतरण के लिए आवेदन लिये गए थे.

विशेष अभियान के अतिरिक्त दिनांक 16.11.2020 से 15.12.2020 तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने, शुद्ध करने तथा स्थानान्तरित करने हेतु दावा आपत्ति दिये जाने की अवधि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित की गयी है. इस दौरान कोई भी आम नागरिक  पद पोर्टल के जरिये भी मतदाता सूची में नाम जोड़ने हेतु आवेदन कर सकता है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

गरीब -असहाय लोगो के बीच कम्बल वितरण

Next Post

5 किलो अफीम के साथ चाचा भतीजा समेत अंतरराज्यीय गिरोह के 4 तस्कर गिरफ्तार

Next Post
ठगी करने वाले अंतररार्ज्यीय गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

5 किलो अफीम के साथ चाचा भतीजा समेत अंतरराज्यीय गिरोह के 4 तस्कर गिरफ्तार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d