हरमू मुक्तिधाम के शवदाह गृह को जल्द ठीक कराने का दिया गया निर्देश
रांची:- कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर की चपेट में पूरे देश के साथ झारखंड भी है. अस्पतालों और कोविड सेंटरों में मरीजों को भर्ती कराने के लिए कई जगहों पर बेड कम हो गये हैं. भर्ती होने के लिए कई मरीज अपने घरों पर प्रशासन की मदद के इंतजार में हैं. इधर-उधर पैरवी के लिए भी दौर रहे हैं कि कोई तो अस्पताल में बेड दिला दे. अनेक समस्याएं लोगों के सामने मुंह बाये खड़ी है. एक तो बीमार होने के बाद दवाई और बेड की कमी तो झेलनी ही पड़ रही है, वहीं दूसरी ओर यदि दुर्भाग्यवश किसी की मौत हो जा रही है तो दाह-संस्कार के लिए भी काफी मशकत करनी पड़ रही है.

