BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

10 राज्यों में लू की चेतावनी जारी, तेलंगाना में ऑरेंज अलर्ट

by bnnbharat.com
April 3, 2021
in समाचार
10 राज्यों में लू की चेतावनी जारी, तेलंगाना में ऑरेंज अलर्ट
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: अप्रैल के महीने में गर्मी का सितम शुरू हो चुका है. उत्तर से लेकर पूर्व और दक्षिण भारत में गर्मी की हीट वेव का असर दिखने लगा है. जिसके बाद मौसम विभाग ने देश के 10 राज्यों में हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है.

मौसम विभाग ने कहा कि उत्तर भारत के कई राज्यों में गर्मी बढ़ने लगी है. बीते मार्च महीने में गर्मी का रिकॉर्ड उच्च रहा. वहीं दिल्ली में गर्मी के साथ धूलभरी आंधी चलने की संभावना जताई है. आने वाले दिनों में मौसम में परिवर्तन के चलते तापमान बढ़ेगा. कई राज्यों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है.

दिल्ली, राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश समेत 10 राज्यों में लू को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कर दी है. इसके अलावा मध्य और दक्षिण भारत की बात करें तो यहां पर भी मौसम विभाग ने हीट वेव की चेतावनी जारी कर दी है. तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी, राजस्थान और गुजरात में आज से हीट वेव का असर दिखेगा.

जानकारी के लिए बता दें कि राजस्थान, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, गुजरात समेत कई राज्यों में गर्म हवाएं चलने की संभावना है. ऐसे में लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा. दूसरी तरफ केरल, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों में बारिश का अलर्ट है.

अगर पहाड़ी राज्य की बात करें तो हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर, गिलगित बाल्टिस्तान में हल्की बारिश की चेतावनी है. आने वाले दिनों में उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी हो सकती है. कल से हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है. कई राज्यों में मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दिल्ली कैपिटल्स को लगा एक और झटका, अक्षर पटेल कोरोना पॉजिटिव

Next Post

‘Indigo’ ने शुरू किया डिलीवरी सर्विस, एयरपोर्ट तक सामान ले जाने की टेंशन हुई खत्म

Next Post
‘Indigo’ ने शुरू किया डिलीवरी सर्विस, एयरपोर्ट तक सामान ले जाने की टेंशन हुई खत्म

'Indigo' ने शुरू किया डिलीवरी सर्विस, एयरपोर्ट तक सामान ले जाने की टेंशन हुई खत्म

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d