BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

प्याज का रूतबा तो देखिए साहब, वश में ही नहीं, सत्ता के गलियारों में भी मचा दी है हड़कंप 

by bnnbharat.com
September 27, 2019
in समाचार
प्याज का रूतबा तो देखिए साहब, वश में ही नहीं, सत्ता के गलियारों में भी मचा दी है हड़कंप 
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: प्याज का रूतबा तो देखिए साहब, ऐसे इतरा रहा है कि लोगों के वश में ही नहीं है. मंत्र भी हाथ नहीं लग रहा कि इसे वश में किया जा सके. शेयर बाजार की तरह उछाल पर उछाल मारे हुए है. वैसे तो इस महीने प्याज ने हाफ सेंचुरी पार कर ली है. क्रिकेट में हाफ सेंचुरी होने पर तालियां बजती हैं, पर प्याज की हाफ सेंचुरी होने पर आंखों से आंसु भी नहीं छलक रहे. बस कहें कि प्याज न होने का गम छिपाये नहीं छिप रहा. सत्ता के गलियारों में भी प्याज ने हड़कंप मचा दी. तरह-तरह की चर्चाएं आम हैं. खास कर राजनीतिक दल भी प्याज को लेकर रोटी सेंक रही हैं, पर थाली में प्याज का एक टुकड़ा बमुश्किल से नसीब हो रहा है. राजनीतिक दलों को व्यंग्य वाण चलाने पर मजबूर कर दिया है.

प्याज ने बता दी है अपनी अहमियत

प्याज हर साल कभी न कभी अपनी अहमियत बताने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ता. कहता भी है मैं हर उस शख्स के खानपान का हिस्सा हूं, ऊंची हैसियत वाले से गरीब तक. गांवों में तो अब भी लोग रोटी और प्याज खाकर तृप्त हो जाते हैं. रोटी, दाल, चावल की तरह लोग मेरे बगैर भी जिंदा नहीं रह सकते है. इसके बिना घर हो या रेस्तरां का खाना जायका बनता ही नहीं. शाही रसोई में तो इसकी गजब की डिमांड है.

सत्ता तक हिला चुका है प्याज

प्याज की मार ऐसी है कि सत्ता भी कई बार हिल चुकी है. जब शरद पवार खाद्य मंत्री थे तब प्याज़ की क़ीमतें चढ़ने का ठीकरा उनके सर फोड़ा गया था. उस समय उन पर यह आरोप लगा था कि वो महाराष्ट्र में अपने लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए निर्यात को बढ़ावा देकर प्याज मंहगी करवा देते थे. दिल्ली में अक्सर प्याज के दाम बढ़ने पर मुख्यमंत्रियों को अपनी गद्दी सरकती हुई लगती रही है. प्याज अब भी अपनी कीमतों को लेकर इतरा ही रहा है. विपक्ष को एक जाने-अनजाने में चुनावी मुद्दा भी दे दिया है. विपक्षी दल तराना भी छेड़ रहे हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मध्यम, लघु एवं कुटीर उद्योग गरीबी समाप्त करने में सहायक होगाः सीएम

Next Post

Plastic Free Future Campaign की शुरुआत करते हुए राज्यपाल ने कहा दूषित हो रहे प्राकृतिक संसाधन

Next Post
Plastic Free Future Campaign की शुरुआत करते हुए राज्यपाल ने कहा दूषित हो रहे प्राकृतिक संसाधन

Plastic Free Future Campaign की शुरुआत करते हुए राज्यपाल ने कहा दूषित हो रहे प्राकृतिक संसाधन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d