BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

विधानसभा चुनाव को देखते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों में हमें और भी सतर्क रहने की जरूरत है- वरुण रंजन

by bnnbharat.com
November 19, 2019
in Uncategorized
विधानसभा चुनाव को देखते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों में हमें और भी सतर्क रहने की जरूरत है- वरुण रंजन

विधानसभा चुनाव को देखते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों में हमें और भी सतर्क रहने की जरूरत है- वरुण रंजन

Share on FacebookShare on Twitter

बिस्वजीत शर्मा,

  • विधानसभा आम निर्वाचन के लिए अंतर्राज्यीय पदाधिकारियों की हुई बैठक
  • बैठक में मालदा,भागलपुर, पाकुड़ जिलों के प्रशासन व पुलिस अधिकारी हुए शामिल
  • सीमावर्ती क्षेत्रों में सघन वाहन जांच एवं संयुक्त गश्ती अभियान चलाने पर बनी सहमति, दिया अहम दिशा निर्देश

 

साहेबगंज: विधानसभा आम निर्वाचन को देखते हुए अंतरर्राज्यीय प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारियों की एक बैठक शुक्रवार को साहेबगंज परिसदन सभागार में हुई. बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- उपायुक्त वरुण रंजन, पुलिस अधीक्षक अमन कुमार, उप विकास आयुक्त मनोहर मरांडी, एसडीओ साहेबगंज पवन कुमार साव, एसडीओ राजमहल कर्ण सत्यार्थी समेत अन्य उपस्थित थे.

बैठक को संबोधित करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी- सह -उपायुक्त वरुण रंजन ने कहा कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों में हमें और भी सतर्क रहने की जरूरत है. उन्होंने सीमावर्ती जिलों (मालदा एवं भागलपुर) के पुलिस प्रशासन को विधि व्यवस्था को लेकर साहेबगंज जिला पुलिस को सहयोग करने की बात कहीं.

उन्होंने जिलों के सीमावर्ती क्षेत्रों पर बने चेक पोस्ट पर विशेष सतर्कता बरतने की बात कही. चेक पोस्ट पर हर छोटी – बड़ी वाहनों की जांच हो. वाहनों में किसी तरह की नगदी और विस्फोटक का परिवहन न हो रहा हो इसलिए दोनों जिलों के पुलिस अपने–अपने क्षेत्र में वाहन जांच अभियान चलाएं. उन्होंने बताया कि चेक पोस्ट पर सीसीटीवी कैमरे भी इंस्टाल किए जाएंगे ताकि इसकी निगरानी आसानी से की जा सके.

सड़क मार्ग के साथ रेल मार्ग पर भी रखे नजर

जिला निर्वाचन पदाधिकारी रंजन ने सभी थानों के थाना प्रभारी व सीमावर्ती थानों के थाना प्रभारी को सड़क मार्ग के साथ रेल मार्ग पर भी नजर रखने को कहा. उन्होंने कहा कि स्टेशन परिसर में थाना प्रभारी जा सकते हैं. नियमित रूप से स्टेशनों पर समन्वय बनाकर जांच करें. जरूरत अनुसार स्टेशन परिसर में सादे लिवाज में पुलिस बल को प्रतिनियुक्त करें क्योंकि आसामाजिक व अपराधिक तत्व ट्रेन के माध्यम से भी वर्जित सामग्रियों की तस्करी कर रहे हैं.

नजदीकी थाना प्रभारियों के साथ करें बैठक

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि सभी थाना प्रभारी अपने सीमावर्ती क्षेत्र के थाना प्रभारियों के साथ बैठक करें. संवेदनशील एवं अति संवेदनशील इलाकों पर योजना बद्ध तरीके से निगरानी करें. जरूरत अनुसार होम गोर्ड व पुलिस गश्ती को फेरे को बढ़ाएं.

महत्वपूर्ण लोगों की मूवमेंट की सूचना दें

उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने जिले में महत्वपूर्ण लोगों के मूवमेंट की सूचना जिला प्रशासन को उपलब्ध कराने को कहा कि कई वीआइपी का अगमन पश्चिम बंगाल के रास्ते भी होगा। बंगाल के भी कई वीआइपी चुनाव प्रचार में शामिल हो सकते हैं. ऐसे में उनके मूवमेंट की जानकारी जिला पुलिस को ससमय उपलब्ध कराएं ताकि कहीं कोई परेशानी न हो.

संयुक्त फ्लैग मार्च पर बनी आम सहमति

बैठक में जिला पुलिस व पश्चिम बंगाल पुलिस द्वारा सीमावर्ती जिलों में संयुक्त फ्लैग मार्च एवं पेट्रौलिंग करने व जांच अभियान चलाने पर सहमति बनी. इसके लिए सभी थाना प्रभारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिया गया. मतदान के दिन ऐसे क्षेत्रों पर विशेष चौकसी दोनों जिलों के पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से की जाएगी.

वाहनों की उपलब्धता में करें सहयोग

निर्वाचन कार्य में इस्तेमाल होने वाले वाहनों की उपलब्धता जिले में कम है. ऐसे में लोकसभा चुनाव की तरह विधानसभा निर्वाचन में भी पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल के मालदा व बिहार के भागलपुर जिलों से वाहनों की व्यवस्था में सहयोग करने की बात पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने कही. उन्होंने कहा कि पूर्व की भांति इस बार भी वाहन मालिकों को निर्वाचन में इस्तेमाल होने वाले वाहनों को आधी राशि उपलब्ध करा दी जाएगी. आधी राशि निर्वाचन कार्य संपन्न होने के बाद भुगतान किया जाएगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मधुमक्खियों के हमले से एक महिला की मौत, सेविका समेत 3 घायल

Next Post

बड़ी दुर्घटना का सबब बन सकती है खंभे से लटका पेड़

Next Post
बड़ी दुर्घटना का सबब बन सकती है खंभे से लटका पेड़

बड़ी दुर्घटना का सबब बन सकती है खंभे से लटका पेड़

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d