-
ये था सुशांत का मां के नाम इंस्टाग्राम में आखिरी पोस्ट
रांची: हिंदी सिनेमा के लिए सबसे बड़ी और चौंकाने की खबर आयी कि एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने अपने मुंबई के घर में फांसी लगा कर अपनी इह लीला समाप्त कर ली है.
फिलहाल इसकी क्या वजह रही ये अभी साफ नहीं हो पाया है. इसमें कोई दो राय नहीं है कि सुशांत सिंह राजपूत हिंदी सिनेमा के मंझे हुए एक्टर रहे थे और अब नहीं वे इस दुनियां में नहीं हैं.
उन्होंने अपने केरियर का आगाज टीवी से किया. पवित्र रिश्ता ने उनको सफलता की सीढ़ियों तक पहुंचाया. हर सफलता में उन्होंने अपनी मां को याद किया.
सुशांत ने अपनी मां के लिए लिखा था कि याद है, तुमने वादा किया था कि तुम हमेशा मेरे साथ रहोगी और मैंने वादा किया था कि कुछ भी हो जाए मैं हमेशा मुस्कुराउंगा. लगता है हम दोनों गलत थे मां.
शायद आपको पता नहीं कि उनका आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट भी उनकी मां के नाम रहा है.
जहां पर उन्होंने अपनी मां के लिए मौत से पहले एक कविता लिखी. जो कि बताती है कि वह किसी ना किसी दर्द से जरूर गुजर रहे थे. अपमी मां के लिए आखिरी पोस्ट लिखते हुए सुशांत सिंह ने लिखा था कि..
आंसुओं से धुंधलाता अतीत धुंधलाता…
सुशांत ने मां की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था कि आंसुओं से धुंधलाता अतीत धुंधलाता हुआ. मुस्कुराते हुए और एक क्षणभंगुर जीवन को संजोने वाले सपनों में दोनों के बीच बातचीत.
मां के जाने के बाद सुशांत के जीवन में खालीपन…
सुशांत की मां का निधन 2002 में हुआ था. सुशांत की उम्र तब काफी कम थी. कई मौकों पर सुशांत ने ये बताया है कि वह अपनी मां के काफी करीब थे और उनके निधन के बाद उनकी जिंदगी एक खालीपन आ गया है.
सुशांत ने कहा मेरी मां होती तो…
सुशांत ने अपने करियर की सफलता पर एक दफा में कहा था कि मेरी मां होती तो मेरी सफलता देख उन्हें गर्व होता.
परिवार में सबसे छोटे सुशांत सिंह राजपूत-
सुशांत अपने पांच भाई और बहनों में सबसे छोटे थे. उनकी मां के बाद उनका परिवार बिहार से दिल्ली शिफ्ट हो गया था.

