BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

लूट का प्रयास विफल, अपराधी गिरफ्तार

एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस बरामद

by bnnbharat.com
July 3, 2020
in Uncategorized
लूट का प्रयास विफल, अपराधी गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Twitter

दुमका: झारखंड में दुमका जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र में बारीडीह गांव के समीप सुनसान जगह पर लूट की योजना बनाने के क्रम में पुलिस ने गुरुवार को एक देसी कट्टा और दो जिन्दा कारतूस बरामद करने के साथ अपराधी को गिरफ़्तार कर लिया तथा गंगवारा में सीएसपी केन्द्र को लूटने की योजना को विफल कर दिया. पुलिस अधीक्षक अंबर लकड़ा ने गुरुवार को मीडिया कर्मियों को यह जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि कल बुधवार की शाम गंगवारा सीएसपी केन्द्र के पास दो संदिग्ध के घूमने की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी और मौके पर पहुंच कर दो अपराधी को सुनसान जगह पर घूमते देखा. पुलिस को आता देख दोनों अपराधी भागने लगे.

पुलिस ने दोनों का पीछा किया और निकट के रामगढ़ थाना क्षेत्र के बड़ी रणबहियार गांव निवासी इंग्लिश हेम्ब्रम नामक एक अपराधी को खदेड़ कर पकड़ लिया, लेकिन साथ में एक अन्य अपराधी भागने में सफल रहा.

हालांकि फरार अपराधी की पहचान कर ली गयी है जिसे शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस सघन छापेमारी कर रही है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाश की तालाशी के क्रम में पुलिस ने उसके पास से एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद कर लिया.

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधी के विरुद्ध हंसडीहा थाना में आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी)ए, 26और 35 के तहत कांड संख्या 61/2020 दर्ज कर गिरफ्तार कर आज जेल भेज दिया. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधी ने पूछताछ में लूट की योजना का खुलासा करने के साथ दुमका, पाकुड़ एवं गोड्डा जिले के विभिन्न थाना में दर्ज 22 मामलों में आरोपी होने की बात कबूल की है.

गिरफ्तार आरोपी का अपराधिक रिकार्ड रहा है. उन्होंने बताया कि प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक आकृष्ट अमन और सहायक पुलिस निरीक्षक बैद्यनाथ सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गयी कार्रवाई से अपराधी द्वारा गंगवारा सीएसपी केन्द्र को लूटने की योजना को विफल कर दिया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

200 साल पुराना बरगद का पेड़ गिरा, घर और मंदिर क्षतिग्रस्त

Next Post

अलग-अलग दुर्घटनाओं में तीन व्यक्तियों की मौत

Next Post
अलग-अलग दुर्घटनाओं में तीन व्यक्तियों की मौत

अलग-अलग दुर्घटनाओं में तीन व्यक्तियों की मौत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d