धनबाद: धनबाद जिले के पुटकी भागाबांध के रेलवे फाटक के समीप दिन-दहाड़े अज्ञात अपराधियों ने तमंचे के बल पर फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंट से 1,58,000 रुपये लूट ली. मौके पर इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई.
पुलिस वहां पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है.
इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि लूट की घटना हुयी है, लेकिन यह जांच का विषय है.
समाचार लिखे जाने तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी.

