राजस्थान: राजस्थान के चुरू जिले में सरदारशहर कस्बे में आज सुबह तीन अज्ञात अपराधियों ने एक कोरियर कंपनी के कर्मचारी से लगभग सोलह लाख रुपए का सोना लूट लिया.
पुलिस के अनुसार कंपनी का कर्मचारी विनोद प्रजापत नई दिल्ली से सरदारशहर आई एक निजी बस से तारानगर चौराहे पर सोने की डिलीवरी का पैकेट लेकर कोरियर कंपनी के कायार्लय की तरफ जा रहा था कि सुबह साढ़े पांच बजे मोटरसाइकिल से आये तीन युवकों ने कच्चा बस अड्डा के पास उसे रोक लिया. पिस्तौल दिखाकर तथा मारपीट कर पैकेट छीन लिया. पैकेट में सरदारशहर की एक ज्वेलरी की दुकान के लिए नई दिल्ली से भेजा गया लगभग सोलह लाख का सोना था.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने पूरे इलाके में नाकाबंदी कराई और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले जा रहे है. अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और अपराधियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी शुरु कर दी है.

