पटना: पटना में अपराधियों ने फायरिंग कर फाइनेंस कंपनी के एक स्टाफ से 1.96 लाख रुपये लूट लिये. इस घटना को बाइक से आए तीन अपराधियों ने अंजाम दिया है.
पटना के राजीव नगर थाना इलाके के घुड़दौड़ रोड की घटना बताई गई है. घटना के तुरंत बाद राजीव नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. तब तक अपराधी फरार हो चुके थे. फिर सिटी एसपी सेंट्रल विनय तिवारी भी जांच करने मौके पर पहुंचे.
